JEE Advanced 2025: 5 से 18 नवंबर 2024 के बीच बीटेक ड्रॉपआउट को थर्ड अटेम्प्ट के लिए 3 दस्तावेज जमा करना जरूरी
Santosh Kumar | January 25, 2025 | 11:00 PM IST | 2 mins read
शेड्यूल के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2025 पंजीकरण 23 अप्रैल से शुरू होगा और परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई है।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश बोर्ड (जेएबी) ने 5 नवंबर की अधिसूचना के आधार पर कॉलेज छोड़ने वाले उम्मीदवारों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा उन्नत (जेईई एडवांस्ड) 2025 के लिए पंजीकरण करने के लिए कुछ दस्तावेज अपलोड करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर संशोधित जेईई एडवांस्ड 2025 सूचना विवरणिका भी अपलोड की गई है।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
जेईई एडवांस्ड 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट में कहा गया है, “सर्वोच्च न्यायालय के हालिया आदेश दिनांक 10 जनवरी, 2025 के परिणामस्वरूप, जो छात्र 2023 में पहली बार अपनी कक्षा 12 की परीक्षा में उपस्थित हुए और अपने पाठ्यक्रमों से हट गए और 5 से 18 नवंबर, 2024 के बीच पढ़ाई छोड़ दी, उन्हें जेईई (एडवांस्ड) 2025 के लिए पंजीकरण करने की अनुमति दी जाएगी।”
आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट पर भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के हालिया आदेश का हवाला दिया गया। इस दौरान ऐसे अभ्यर्थियों को तीसरे प्रयास के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी-
- फॉर्म विथड्रॉवन-सर्टिफिकेट में दिए गए प्रारूप के अनुसार, उनके संस्थान के प्रमुख से विधिवत मुहर लगा हुआ और हस्ताक्षरित पत्र।
- फॉर्म विथड्रॉवन- हलफनामे में दिए गए प्रारूप के अनुसार 10 रुपये के गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर पर नोटरी पब्लिक द्वारा विधिवत मुहर लगाकर और सत्यापित करके हलफनामा।
- यदि उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से अधिक है तो हलफनामा उसका होना चाहिए। यदि आयु 18 वर्ष से कम है तो हलफनामा उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक द्वारा दिया जाना चाहिए।
- अभ्यर्थी को उसके कॉलेज/विश्वविद्यालय/संस्थान से जारी किया गया वापसी पत्र/अधिसूचना।
JEE Advanced 2025: पंजीकरण कब होगा शुरू?
सुप्रीम कोर्ट ने 10 जनवरी को जेएबी को निर्देश दिया था कि वह 5 से 18 नवंबर 2024 के बीच कोर्स छोड़ने वाले छात्रों को जेईई एडवांस्ड के लिए पंजीकरण करने की अनुमति दे। यह फैसला तब आया जब जेईई एडवांस्ड के लिए प्रयासों की संख्या दो से बढ़ाकर तीन करने के एक महीने बाद, जेएबी ने जेईई एडवांस्ड में प्रयासों की संख्या से संबंधित पिछले वर्षों में इस्तेमाल किए गए पहले के पात्रता मानदंड को बहाल करने का फैसला किया।
आईआईटी कानपुर 18 मई को जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा आयोजित करेगा। महत्वपूर्ण तिथियों के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2025 पंजीकरण 23 अप्रैल से शुरू होगा और परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई है।
अगली खबर
]Republic Day 2025 Parade: झारखंड, सिक्किम और कर्नाटक के स्कूल बैंड गणतंत्र दिवस परेड में देंगे प्रस्तुति
झारखंड के केजीबीवी पटमदा की टीम को सेना के बैंड के साथ राष्ट्रपति के मंच के सामने प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा सिक्किम के गंगटोक के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेस्ट प्वाइंट और कर्नाटक के केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 बेलगाम कैंटोनमेंट की टीमें विजय चौक पर प्रदर्शन करेंगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल