JEE Advanced 2025: आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस ब्रोशर किया जारी; 23 अप्रैल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
Abhay Pratap Singh | December 24, 2024 | 03:35 PM IST | 2 mins read
जेईई (मेन) 2025 के बीई/बीटेक पेपर में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवार ही जेईई एडवांस 2025 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT Kanpur) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced 2025) के लिए सूचना विवरणिका जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस 2025 ब्रोशर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगी।
जेईई एडवांस ब्रोशर 2025 के अनुसार, जेईई एडवांस 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 मई 2025 तय की गई है, जबकि शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 5 मई है। जेईई एडवांस 2025 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस 2025 एग्जाम 18 मई को आयोजित की जाएगी।
जेईई एडवांस 2025 आवेदन फॉर्म भरने वाली सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को 1,450 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अन्य सभी कैटेगरी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 2,900 रुपये तथा विदेशी नागरिकों के लिए 90 अमेरिकी डॉलर (SAARC देश) या 180 अमेरिकी डॉलर (गैर-SAARC देश) है।
जेईई (मेन) 2025 के बीई/बीटेक पेपर में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवार ही जेईई एडवांस 2025 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। 1 अक्टूबर 2000 को या उसके बाद जन्में कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयुसीमा में 5 साल तक की छूट दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, जेईई एडवांस 2025 एग्जाम में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस 2025 एडमिट कार्ड 10 मई को जारी होगा और परिणाम 18 जून, 2025 को घोषित किया जाएगा।
JEE Advanced 2025 Information Brochure: कैसे पंजीकरण करें?
पंजीकरण अवधि के दौरान jeeadv.ac.in पर विजिट करें और ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरें। अब आवेदन करें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें। इसके बाद भरे गए फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जेईई एडवांस इंफॉर्मेशन ब्रोशर की जांच कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन