JEE Advanced 2025 Admit Card: जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड कल होगा जारी, jeeadv.ac.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | May 10, 2025 | 06:19 PM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस एडमिट कार्ड के अलावा, उम्मीदवारों को एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ साथ लाना होगा। आईडी के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी या स्कूल/कॉलेज आईडी लेकर जा सकते हैं। साथ ही, अपना खुद का पेन और पेंसिल भी साथ लाएं।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर कल यानी 11 मई को जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। जो उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 18 मई 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2025 पर उम्मीदवार का नाम, जेईई एडवांस्ड के लिए रोल नंबर, जेईई (मेन) आवेदन संख्या, फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि, पत्राचार का पता और कैटेगरी की जानकारी होगी। इसके अलावा, एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम और पता भी अंकित होगा।
JEE Advanced 2025 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
- जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर जेईई एडवांस हॉल टिकट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका हॉल टिकट प्रदर्शित होगा।
- अपना हॉल टिकट चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
- जेईई एडवांस हॉल टिकट 2025 की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
JEE Advanced 2025: परीक्षा तिथि
जेईई एडवांस्ड परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे- पेपर 1 और 2। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है।
जेईई एडवांस्ड 2025 प्रत्येक पेपर में तीन खंड होंगे- भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित। प्रश्न उम्मीदवारों की समझ, एनालिटिकल माइंड और रीजनिंग स्किल का आंकलन करने के लिए तैयार किए जाएंगे।
JEE Advanced 2025: परीक्षा पैटर्न
जेईई एडवांस्ड परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए दो पेपर होंगे, पेपर 1 और 2। प्रत्येक पेपर को हल करना अनिवार्य है। प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 4 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के अंक प्रत्येक सही उत्तर के लिए अलग-अलग होंगे। जेईई एडवांस्ड के लिए प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों में तैयार किया जाएगा।
JEE Advanced 2025: रिजल्ट डेट
जेईई एडवांस 2025 फाइनल आंसर की और रिजल्ट 2 जून को जारी किया जाएगा। संयुक्त सीट आवंटन (जोसा) प्रक्रिया 3 जून से शुरू होगी।
JEE Advanced क्या है?
जेईई एडवांस्ड एक इंजीनियरिंग परीक्षा है, जो आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी गुवाहाटी और आईआईटी रुड़की या भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बैंगलोर में से किसी एक द्वारा संयुक्त प्रवेश बोर्ड (जेएबी) के तत्वावधान में आयोजित की जाती है। इस वर्ष आईआईटी कानपुर रोटेशनल आधार पर जेईई एडवांस्ड परीक्षा आयोजित कर रहा है।
अगली खबर
]JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक
जेईई मेन के माध्यम से 2.5 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। जेईई एडवांस्ड पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? लेख में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार