JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड परीक्षा कल, जानें एग्जाम गाइडलाइंस, ड्रेस कोड, टाइमिंग
Saurabh Pandey | May 25, 2024 | 07:56 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एक फोटो पहचान प्रमाण के साथ अपना जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2024 लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास की तरफ से कल यानी 26 मई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2024 का आयोजन किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड प्रवेश परीक्षा आईआईटी में इंजीनियरिंग, वास्तुकला और अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एक फोटो पहचान प्रमाण के साथ अपना जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2024 लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है।
JEE Advanced 2024: परीक्षा पैटर्न-टाइमिंग
आईआईटी जेईई एडवांस 2024 परीक्षा में दो पेपर होंगे - पेपर 1 और पेपर 2, प्रत्येक पेपर की अवधि तीन घंटे होगी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को दोनों ही पेपर में शामिल होना अनिवार्य है। जेईई एडवांस 2024 का प्रश्न पत्र तीन खंडों में विभाजित होगा - भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित। कुछ प्रश्नों के लिए नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
JEE Advanced 2024: ड्रेस कोड
जेईई एडवांस 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सामान्य और आरामदायक कपड़े पहनकर जाना होगा। गले में गले की चेन ताबीज, ब्रेसलेट, अंगूठी पहनकर परीक्षा केंद्र पर न जाएं। छात्राओं के लिए नोज पिन, पैंडेंट, ब्रोच, गले की चेन, बड़े बटन वाले कपड़े पहनकर जाने की मनाही होगी। परीक्षार्थियों को जूते पहनकर जाने की अनुमति नहीं होगी, वे खुली चप्पल, और सैंडल पहनकर जा सकते हैं।
Also read JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस एग्जाम की तैयारी कैसे करें? 26 मई को ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा
जेईई मेन 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होंगे। अधिकांश उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं, उसके बाद महाराष्ट्र और तेलंगाना से हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी