JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस 2024 आधिकारिक प्रश्न पत्र जारी, jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 27, 2024 | 02:56 PM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा 26 मई को दो शिफ्ट में पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित किया गया था।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 (JEE Advanced 2024) के आधिकारिक प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। जेईई एडवांस परीक्षा 2024 में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस पेपर 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई एडवांस 2024 पेपर-1 और पेपर-2 के लिए प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं। जेईई एडवांस्ड 2024 का आयोजन 26 मई को दो पेपरों में किया गया था। जेईई एडवांस के माध्यम से छात्र आईआईटी सहित अन्य भाग लेने वाले संस्थानों के इंजीनियरिंग प्रोग्राम में प्रवेश ले सकेंगे।
जेईई एडवांस एग्जाम 2024 तीन घंटे यानी 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस शिफ्ट-1 का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई। जेईई एडवांस 2024 से जुड़े नवीनतम अपडेट कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
Also read JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस आईआईटी बीटेक में प्रवेश के लिए संभावित कट-ऑफ और योग्यता अंक जानें
जेईई एडवांस 2024 पेपर-1 और पेपर-2 में तीन सेक्शन भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से प्रश्न पूछे गए थे। जेईई एडवांस 2024 पेपर 1 एनालिसिस में मध्यम से कठिन माना गया, जबकि फिजिक्स सबसे कठिन रही। जेईई एडवांस 2024 पेपर 2, पेपर 1 की तुलना में कठिन रहा। गणित सेक्शन चुनौतीपूर्ण और केमिस्ट्री छात्रों के लिए मुश्किल रही।
जल्द ही, जेईई एडवांस 2024 उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी विसंगति मामले में प्रारंभिक उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकेंगे। जिसके बाद, अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। जेईई एडवांस्ड परिणाम 2024 अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा। जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आईआईटी बीटेक प्रवेश के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) काउंसलिंग 2024 के लिए पात्र होंगे।
JEE Advanced official question papers 2024: डाउनलोड करें:
जेईई एडवांस ऑफिशियल क्वेश्चन पेपर निम्नलिखित चरणों का पालन कर डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट करें।
- JEE (Advanced) 2024 Question Papers लिंक पर क्लिक करें।
- जेईई एडवांस पेपर-1, पेपर-2 प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध है।
- आगे की आवश्यकता के लिए जेईई एडवांस प्रश्न पत्र 2024 डाउनलोड करें।
अगली खबर
]IIT Mandi 2024: आईआईटी मंडी ने डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 5 वर्षीय एकीकृत MBA प्रोग्राम किया शुरू
पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम के माध्यम से एनालिटिक्स, डेटा साइंस, गणित और सांख्यिकी में भी छात्रों कौशल प्रदान किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार