JCECEB EECE Lateral Entry 2026: झारखंड इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 28 जून को परीक्षा
Saurabh Pandey | May 19, 2026 | 12:30 PM IST | 2 mins read
झारखंड इंजीनियरिंग प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लेटरल एंट्री) ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice) प्रकार के होंगे। प्रश्न पत्र छात्रों की सुविधा के लिए हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।
नई दिल्ली : झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने 'इंजीनियरिंग प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लेटरल एंट्री) 2026' का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज 19 मई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 12 जून तक है।
आवेदन पत्र भरने के बाद यदि कोई सुधार करना हो, तो छात्र 13 और 14 जून 2026 को अपने अकाउंट में लॉगिन कर ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं । इसके बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा ।
इस परीक्षा के माध्यम से झारखंड राज्य के सभी राजकीय (सरकारी), गैर-राजकीय (निजी) और पीपीपी मोड पर संचालित इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्नातक स्तरीय (B.Tech) पाठ्यक्रमों के तृतीय सेमेस्टर यानी द्वितीय वर्ष (Direct 2nd Year) में सीधे प्रवेश दिया जाएगा।
Jharkhand EECE (Lateral Entry) 2026: पात्रता मानदंड
- स्थानीय निवासी - आवेदक को भारत का नागरिक होने के साथ-साथ झारखंड राज्य का स्थानीय या स्थायी निवासी होना अनिवार्य है ।
- डिप्लोमा धारक - इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की किसी भी ब्रांच में न्यूनतम 3 वर्षीय या 2 वर्षीय (लेटरल एंट्री) डिप्लोमा परीक्षा कम से कम 45% अंकों (आरक्षित वर्ग के लिए 40% अंक) के साथ पास होना जरूरी है।
- बीएससी डिग्री - यूजीसी (UGC) से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 45% अंकों (आरक्षित वर्ग के लिए 40% अंक) के साथ बीएससी डिग्री पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्होंने 12वीं (10+2) में गणित (Mathematics) विषय पढ़ा हो।
- B.Voc/D.Voc - संबंधित या संबद्ध क्षेत्र में B.Voc या 3 वर्षीय D.Voc स्ट्रीम पास छात्र भी इसके लिए पात्र हैं ।
- अपीयरिंग छात्र - जो छात्र इस वर्ष अपनी क्वालीफाइंग परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, उन्हें काउंसलिंग/साक्षात्कार की तारीख से पहले उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।
JCECEB EECE Lateral Entry 2026: आवेदन शुल्क
|
कोटि
|
आवेदन शुल्क
|
|
सामान्य (General), ईडब्ल्यूएस, पिछड़ी जाति-I (BC-I), पिछड़ी जाति-II (BC-II)
|
900 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), सभी कोटि की महिला
|
450 रुपये
|
|
सभी कोटि के दिव्यांगजन
|
आवेदन शुल्क से छूट
|
Jharkhand EECE (Lateral Entry) 2026: परीक्षा तिथि
झारखंड इंजीनियरिंग प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लेटरल एंट्री) के लिए 28 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
Jharkhand EECE (Lateral Entry) 2026: परीक्षा पैटर्न
यह प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice) प्रकार के होंगे। प्रश्न पत्र छात्रों की सुविधा के लिए हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा