JCECE Answer Key 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 29 जुलाई तक दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | July 27, 2026 | 09:50 PM IST | 2 mins read
झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस एग्जाम 2026 की उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने 27 जुलाई को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (कृषि एवं अन्य समवर्गी पाठ्यक्रमों के लिए) 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की जांच सकते हैं।
झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस एग्जाम 2026 की उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के विरुद्ध ईमेल आईडी या आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
यदि किसी परीक्षार्थी को किसी प्रश्न पत्र के उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति हो तो, वे अपनी आपत्तियां प्रमाण/ साक्ष्य के साथ ई-मेल के माध्यम से भेज सकते है। आपत्ति की सूची, प्रश्न संख्या एवं प्रश्न पत्र के सेट के साथ आपत्ति से संबंधित प्रमाणिक दस्तावेजों को स्कैन करके ई-मेल आईडी controller.jceceb@gmail.com पर 29 जुलाई, 2026 (शाम 5:00 बजे) तक भेजना होगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, आपत्ति “झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, विज्ञान एवं प्रावैधिकी परिसर, सिरखा टोली, नामकुम तुपुदाना रोड, नामकुम, रांची 834010” में निर्धारित तिथि एवं समय तक हाथों-हाथ भी जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि व समय के बाद पर्षद कार्यालय को प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
पीसीबी (PCB), पीसीएम (PCM) एवं पीसीएमबी (PCMB) विषय समूहों के चारों सेटों के प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजी पर्षद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 (कृषि एवं अन्य समवर्गी पाठ्यक्रमों के लिए) का आयोजन 26 जुलाई को किया गया था। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Jharkhand Combined Entrance Exam Answer Key 2026: डाउनलोड चरण
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- जेसीईसीईबी की वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘डाउनलोड’ टैब पर क्लिक करें।
- फिर, ‘झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 उत्तर कुंजी’ पर क्लिक करें।
- नए पेज में उत्तर कुंजी पीडीएफ ओपन होगी।
अगली खबर
]JCECEB Paramedical Exam 2026 Postponed: झारखंड पैरा मेडिकल प्रवेश परीक्षा स्थगित, नई तिथि जल्द
झारखंड राज्य के सरकारी और निजी संस्थानों में विभिन्न पैरामेडिकल, फार्मेसी और ड्रेसर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेससीईसीईबी द्वारा झारखंड पैरा मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल