JNVST 2024: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा 6 के लिए पंजीकरण की आखिरी तिथि कल, जल्द करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | September 22, 2024 | 04:58 PM IST | 2 mins read
जेएनवीएसटी 2024 परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 18 जनवरी को और दूसरा चरण 12 अप्रैल 2025 को होगा।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से कल यानी 23 सितंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा 6 (JNVST Class 6) 2024 के लिए आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। माता-पिता अपने बच्चों के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर जेएमवीएसटी 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी केवल उस जिले में स्थित जेएनवी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है, जहां से उसने कक्षा 5 तक की पढ़ाई की है। इससे पहले, कक्षा 6 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवंबर थी जिसे बाद में बढ़ा दिया गया था।
नोटिस में कहा गया कि जिन अभ्यर्थियों का जन्म 1 मई 2013 से पहले और 31 जुलाई 2015 के बाद नहीं हुआ है, वे जेएनवी कक्षा 6 चयन परीक्षा के लिए पात्र हैं। जेएनवीएसटी 2024 परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 18 जनवरी को होगा और दूसरा चरण 12 अप्रैल 2025 को होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Also read JNVST Admission 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा पंजीकरण की डेट आगे बढ़ी, 23 सितंबर तक मौका
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ फोटो, हस्ताक्षर (माता-पिता और उम्मीदवार), आधार विवरण और निवास प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। इसके अलावा, उन्हें वर्तमान स्कूल (जिस स्कूल में उम्मीदवार ने कक्षा 5 तक पढ़ाई की है) के प्रधानाध्यापक द्वारा सत्यापन का प्रमाण पत्र भी प्रदान करना होगा, जिसमें उम्मीदवार का विवरण (निर्धारित प्रारूप में) लिखा हो।
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में 100 अंकों के 80 प्रश्न होंगे। 18 जनवरी की परीक्षा अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी, जबकि 12 अप्रैल की परीक्षा जम्मू और कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों सहित विशिष्ट क्षेत्रों के लिए निर्धारित है।
Navodaya Vidyalaya Samiti Online Application: कैसे आवेदन करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- उम्मीदवार https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर विजिट करें।
- इसके बाद, पंजीकरण करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें और फॉर्म को सबमिट करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई