JAC Board Exam 2025: झारखंड बोर्ड माध्यमिक, इंटरमीडिएट परीक्षा कल से शुरू, प्रैक्टिकल एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | February 10, 2025 | 07:14 PM IST | 2 mins read
शेड्यूल के अनुसार, जेएसी कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षाएं 2025 11 फरवरी से शुरू होंगी और 3 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी। कक्षा 10 की परीक्षा सुबह के सत्र में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं दोपहर की पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) रांची की तरफ से झारखंड बोर्ड माध्यमिक (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाएं कल यानी 11 फरवरी से 2025 से शुरू हो रही हैं। जेएसी 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाकर परीक्षा टाइम टेबल देख सकते हैं।
झारखंड बोर्ड माध्यमिक (कक्षा 10) परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
झारखंड बोर्ड माध्यमिक (कक्षा 10) परीक्षा 11 फरवरी को आईआईटी एंड वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं होंगी, जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा भी वोकेशनल विषय की होगी।
JAC Board Exam 2025: प्रैक्टिकल परीक्षा डिटेल्स
झारखंड बोर्ड की माध्यमिक परीक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षा 4 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक संबंधित विद्यालय द्वारा आयोजित की जाएगी। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि विद्यालय प्रिंसिपल से अनुरोध है कि अपने विद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा का प्रश्न पत्र संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से 28 फरवरी 2025 से 3 मार्च 2025 तक प्राप्त कर लेंगे। छात्र/छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था संबंधित विद्यालयों द्वारा कराई जाएगी।
JAC Board Exam 2025: इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल डिटेल्स
इंटरमीडिएट विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के लिए प्रायोगिक परीक्षा की तिथि 4 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी। परिषद् से प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित सामग्री प्राप्त करने की तिथि 27 फरवरी 2025 से 1 मार्च 2025 तक रहेगी।
Also read Jharkhand Date sheet 2025 Out: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट जारी, जानें कंपलीट परीक्षा शेड्यूल
JAC Board Exam 2025: प्रायोगिक एवं आन्तरिक मूल्यांकन डेट
झारखंड माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा, 2025 के लिए प्रायोगिक एवं आन्तरिक मूल्यांकन विद्यालय / महाविद्यालय परिषद् की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in/jac के माध्यम से ऑनलाइन करेंगे। झारखंड बोर्ड माध्यमिक, इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा एवं आन्तरिक मूल्यांकन 5 मार्च 2025 से 21 मार्च 2025 तक किया जाएगा।
अगली खबर
]Pariksha Pe Charcha 2025: ‘परीक्षा को जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं समझना चाहिए’ - परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जैसी हस्तियों ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ की विभिन्न कड़ियों में जीवन और सीखने के पहलुओं पर अपना अनुभव और ज्ञान छात्रों के साथ साझा किया।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी