JAC 12th Result 2025 (Out) Live: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स रिजल्ट जारी @jacresults.com; टॉपर्स जानें
Abhay Pratap Singh | May 31, 2025 | 07:02 PM IST | 2 mins read
झारखंड बोर्ड आज यानी 31 मई को सुबह 11:30 बजे विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए जेएसी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया।
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने आज यानी 31 मई को सुबह 11:30 बजे साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए जेएसी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र जेएसी की वेबसाइट jacresults.com पर जाकर झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञान संकाय में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.29% रहा, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.47% रहा। वाणिज्य संकाय में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.05% रहा, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत केवल 78.47% रहा। विज्ञान और वाणिज्य दोनों संकायों में लातेहार जिला अव्वल रहा।
झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को जन्म तिथि और रोल नंबर जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने जेएसी रिजल्ट की घोषणा की।
जेएसी 12वीं परिणाम 2025 विज्ञान और जेएसी 12वीं परिणाम 2025 कॉमर्स डाउनलोड लिंक दोपहर 12:30 बजे सक्रिय कर दिया जाएगा। आर्ट्स स्ट्रीम के लिए JAC 12वीं परिणाम 2025 अगले सप्ताह तक घोषित किया जाएगा।
छात्रों को जेएसी 12वीं परीक्षा 2025 में योग्य घोषित होने के लिए कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। जेएसी कक्षा 12 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को 70 में से न्यूनतम 23 अंक और 100 में से 33 अंक हासिल करने की आवश्यकता होगी।
जेएसी बोर्ड के पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2024 में कला स्ट्रीम में 93.7%, वाणिज्य में 90.60%, विज्ञान में 72.70% तथा व्यावसायिक स्ट्रीम में 89.22% विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.78% तथा 84.26% लड़के पास हुए थे।
JAC 12th Result 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके झारखंड एकेडमिक काउंसिल इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जांच सकते हैं:
- झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर, JAC 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करें तथा सबमिट पर क्लिक करें।
- झारखंड बोर्ड 12th रिजल्ट 2025 जांचें, डाउनलोड करें व प्रिंट निकाल लें।
May 31, 2025 | 07:02 PM IST
JAC 12th Toppers 2025: जेएसी 12वीं टॉपर्स
गोविंदपुर के राजकीय उच्च विद्यालय की छात्रा अंकिता दत्ता 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान संकाय में राज्य की टॉपर बनीं, जबकि चाईबासा के ‘सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज’ की छात्रा रेशमी कुमारी वाणिज्य संकाय में 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में शीर्ष स्थान पर रहीं।
May 31, 2025 | 06:34 PM IST
Jharkhand Board Result 2025: जेएसी 12वीं साइंस जेंडर वाइज पास प्रतिशत
जेएसी के सचिव जयंत मिश्रा ने बताया कि विज्ञान में 79.26 फीसदी और वाणिज्य में 91.92 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि विज्ञान में 80.53 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.47 फीसदी रहा।
May 31, 2025 | 05:34 PM IST
JAC Class 12th Result 2025: लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया
झारखंड अधिविध परिषद (जेएसी) द्वारा शनिवार को घोषित विज्ञान और वाणिज्य संकाय की 12वीं की परीक्षा के परिणामों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया। जेएसी ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की मौजूदगी में नतीजों की घोषणा की।
May 31, 2025 | 04:36 PM IST
JAC 12th Result 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके झारखंड एकेडमिक काउंसिल इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जांच सकते हैं:
- झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर, JAC 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करें तथा सबमिट पर क्लिक करें।
- झारखंड बोर्ड 12th रिजल्ट 2025 जांचें, डाउनलोड करें व प्रिंट निकाल लें।
May 31, 2025 | 03:48 PM IST
www.jac.jharkhand.gov.in 2025: जेएसी साइंस और कॉमर्स पास प्रतिशत
झारखंड में कक्षा 12 साइंस और कॉमर्स में शीर्ष रैंक में, अंकिता दत्ता (477 अंक, विज्ञान) और रेशमी कुमारी (476 अंक, कॉमर्स) सहित कई स्थान लड़कियों ने हासिल किए। विज्ञान में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.26% और कॉमर्स में 91.2% रहा।
May 31, 2025 | 03:05 PM IST
JAC 12th Result 2025 Commerce: कॉमर्स परीक्षा के लिए जारी जिलावार रैंकिंग
जेएसी द्वारा जारी कक्षा 12वीं वाणिज्य परीक्षा के लिए जारी जिलावार रैंकिंग में रांची ने 92.68% उत्तीर्णता दर के साथ 12वां स्थान प्राप्त किया है। लातेहार जिला 100% उत्तीर्णता दर के साथ शीर्ष पर है, उसके बाद लोहरदगा (98.69%) और सिमडेगा (98.04%) का स्थान है।
May 31, 2025 | 01:47 PM IST
JAC 12th Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर्स लिस्ट 2025
- अंकिता दत्ता 477 अंक रैंक 1
- अंकित कुमार साह 476 अंक रैंक 2
- किशोर कुमार - 474 अंक - रैंक 3
- जगन्नाथ सिंह चौधरी 474 अंक - रैंक 3
- हिमांशु कुमार - 474 अंक - रैंक 3
- जिया श्रीवास्तव 473 अंक रैंक 4
- मुस्कान कुमारी - 473 अंक - रैंक 4
- साक्षी गुप्ता - 473 अंक - रैंक 4
- अतोषी मिश्रा 472 अंक रैंक 5
May 31, 2025 | 01:06 PM IST
JAC 12th Result 2025 Direct Link: 12वीं साइंस स्ट्रीम में किस जिले का प्रदर्शन कैसा रहा
- लातेहार 100.000%
- लोहरदगा 98.690%
- सिमडेगा 98.040%
- जामताड़ा 97.720%
- पाकुड़ 96.290%
- कोडरमा 95.610%
- धनबाद 94.340%
- बोकारो 94.030%
- चतरा 94.010%
- गिरिडीह 93.290%
- हज़ारीबाग 93.210%
- रांची 92.680%
- पलामू 92.670%
- गुमला 92.300%
- प. सिंहभूम 91.400%
- रामगढ 90.660%
- खूंटी 90.290%
- साहेबगंज 89.580%
- देवघर 89.200%
- ई. सिंहभूम 87.910%
- सरायकेला 87.000%
- गढ़वा 86.400%
- दुमका 84.910%
- गोड्डा 84.660%
May 31, 2025 | 12:47 PM IST
Jharkhand Academic Council Ranchi: झारखंड बोर्ड रिजल्ट दोनों स्ट्रीम का पास प्रतिशत
झारखंड बोर्ड ने 2025 की कक्षा 12वीं इंटर परीक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम में 91.2% और साइंस स्ट्रीम में 79.26% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके DigiLocker के माध्यम से परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
May 31, 2025 | 12:26 PM IST
JAC 12th Result 2025: दोनों स्ट्रीम में लिंग के आधार पर उत्तीर्ण प्रतिशत
विज्ञान संकाय में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.29% रहा, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.47% रहा। वाणिज्य संकाय में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.05% रहा, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत केवल 78.47% रहा। विज्ञान और वाणिज्य दोनों संकायों में लातेहार जिला अव्वल रहा।
May 31, 2025 | 12:10 PM IST
JAC 12th Result 2025 Check Online: जेएसी 12वीं रिजल्ट कॉमर्स के आंकड़े
- कुल अभ्यर्थी - 22066
- उत्तीर्ण - 20285
- प्रथम - 12829
- द्वितीय - 7234
- तृतीय - 222
- प्रतिशत - 91.2%
May 31, 2025 | 12:05 PM IST
JAC 12th Result 2025 Date Science: जेएसी12वीं रिजल्ट 2025 विज्ञान उत्तीर्ण प्रतिशत
जेएसी बोर्ड 12वीं विज्ञान में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.29% और छात्रों का 78.47% रहा।
May 31, 2025 | 12:01 PM IST
JAC 12th Result 2025 Jharkhand: जैक ने इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया
- कुल अभ्यर्थी - 98634
- उत्तीर्ण - 78186
- प्रथम - 38732
- द्वितीय - 19383
- तृतीय - 63
- प्रतिशत - 79.26%
May 31, 2025 | 11:45 AM IST
JAC 12th Result 2025 Live Updates: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स रिजल्ट जारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने आज आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है।
May 31, 2025 | 11:38 AM IST
JAC 12th Result 2025 Check Online: जेएसी 12वीं रिजल्ट 2025 चेक ऑनलाइन
आज सुबह 11:30 बजे झारखंड बोर्ड साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए जेएसी 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने थे। परिणाम की घोषणा बोर्ड द्वारा जल्द ही की जाएगी।
May 31, 2025 | 11:34 AM IST
JAC 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक
जेएसी 12वीं रिजल्ट 2025 का डायरेक्ट लिंक दोपहर 12:30 बजे jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा।
May 31, 2025 | 11:25 AM IST
JAC 12th Result 2025 Date Science: जेएसी 12वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर जल्द
May 31, 2025 | 11:10 AM IST
JAC 12th Result 2025 Check Online: जेएसी 12वीं रिजल्ट 2024 में पास प्रतिशत
पिछले साल जेएसी 12वीं रिजल्ट 2024 में कुल पास प्रतिशत 85.48% था। जिसमें साइंस का पास प्रतिशत 72.70, कॉमर्स का 90.60%, आर्ट्स का 93.16 और वोकेशनल संकाय का 89.22% था।
May 31, 2025 | 10:56 AM IST
JAC Class 12th Result 2025: जेएसी 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।
- जेएसी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 लिंक को ओपन करें।
- आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- जेएसी 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा इसे डाउनलोड करें।
May 31, 2025 | 10:45 AM IST
JAC Board Class 12th Result 2025: जेएसी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर सुबह 11:30 बजे उपलब्ध होंगे।
May 31, 2025 | 10:28 AM IST
Jharkhand Board Result 2025: झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा?
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। जेएसी 31 मई को ही साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजों की घोषणा करेगा।
May 31, 2025 | 10:03 AM IST
JAC Class 12 Result 2025: जेएसी 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) आज यानी 31 मई को सुबह 11:30 बजे विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए जेएसी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करेगा।
May 30, 2025 | 11:00 PM IST
jac 8th result 2025 check online: झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं का परिणाम घोषित
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं का परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। छात्र जेएसी कक्षा 8वीं परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in/JAC/ पर देख सकते हैं।
May 30, 2025 | 10:41 PM IST
jac 12th result date 2025: जेएसी 12वीं रिजल्ट डेट
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 31 मई को विज्ञान और वाणिज्य के लिए JAC परिणाम 2025 कक्षा 12वीं की घोषणा करेगा, जबकि कला के लिए JAC 12वीं परिणाम 2025 अगले सप्ताह जारी किया जाएगा।
May 30, 2025 | 10:04 PM IST
jac 12th results 2025: जेएसी इंटर साइंस, कॉमर्स परीक्षार्थियों की संख्या
जेएसी इंटर की परीक्षाएं इस साल 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा में कुल मिलाकर 3.50 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 98 हजार साइंस और 21 हजार कॉमर्स स्टूडेंट्स थे।
May 30, 2025 | 09:01 PM IST
jac 12th results 2025: जेएसी 12वीं रिजल्ट
jac 12th results 2025 एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइटों पर परिणाम लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा।
May 30, 2025 | 08:31 PM IST
jac 12th results 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब लॉगिन करते ही स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा।
- jac 12th results 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और सेव करें।
May 30, 2025 | 08:02 PM IST
jac 12th results 2025: स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री करेंगे जारी
झारखंड के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। कक्षा 12 के नतीजे यहां घोषित किए जाएंगे।
May 30, 2025 | 07:33 PM IST
jac 12th result 2025 check online: जेएसी 12वीं रिजल्ट
झारखंड बोर्ड के 12वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें पास प्रतिशत, लिंग के हिसाब से प्रदर्शन, जिले के हिसाब से प्रदर्शन और अन्य जानकारियां साझा की जाएंगी।
May 30, 2025 | 07:01 PM IST
jac 12th result 2025 kab aayega: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर से कैसे जांचें?
- छात्र यूजर नेम से डिजिलॉकर में लॉगिन करें।
- ‘'Pull Partner Documents’' पर जाएं।
- झारखंड एकेडमिक काउंसिल का चयन करें।
- अपना रोल नंबर और वर्ष दर्ज करें।
- अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
May 30, 2025 | 06:32 PM IST
www.jac.jharkhand.gov.in 2025 class 12: जेएसी बोर्ड 12th रिजल्ट एसएमएस के कैसे जांचें?
मोबाइल के मैसेज बॉक्स में RESULT JAC12 <रोल कोड> <रोल नंबर> टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम उसी मोबाइल नंबर पर प्रदर्शित होगा।
May 30, 2025 | 05:58 PM IST
jac 12th result 2025 jharkhand board: जेएसी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा तिथि
जेएसी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च तक और व्यावहारिक परीक्षाएं 5 मार्च से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।
May 30, 2025 | 05:32 PM IST
jac 12th result 2025 check online: जेएसी बोर्ड 12वीं मार्कशीट
कक्षा 12 की मार्कशीट प्रत्येक स्ट्रीम के विद्यार्थी के लिए उपलब्ध होगी और इसमें विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होगी।
May 30, 2025 | 05:07 PM IST
jac 12th result 2025 science: कल आएगा JAC बोर्ड के 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट
झारखंड बोर्ड के अनुसार, कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट (jac 12th results 2025) कल आएगा। वहीं, आर्ट्स का रिजल्ट अगले सप्ताह में जारी किया जाएगा।
May 30, 2025 | 05:03 PM IST
jac 12th result 2025 link: जेएसी 12th रिजल्ट लिंक
जेएसी कक्षा 12 परिणाम 2025 डाउनलोड लिंक झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jacresults.com पर सक्रिय होगा।
May 30, 2025 | 05:03 PM IST
JAC 12th Result 2025 Live: झारखंड एकेडमिक काउंसिल
झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 कल यानी 31 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NIRF Ranking 2025: यूनिवर्सिटी श्रेणी में डीयू 5वें स्थान पर, टॉप 20 में दिल्ली विश्वविद्यालय के 10 कॉलेज
- NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट
- Govt Survey: एक तिहाई स्कूली बच्चे लेते हैं निजी कोचिंग, शहरों में यह प्रवृत्ति अधिक, सरकारी सर्वे में खुलासा
- NEET PG 2025 Result: नीट पीजी रिजल्ट 3 सितंबर तक होगा जारी, लाखों उम्मीदवारों को इंतजार, जानें अपेक्षित कटऑफ
- Coursera Global Skills Report 2025: भारत वैश्विक रैंकिंग में 89वें स्थान पर, एआई और टेक स्किल की मांग में तेजी
- NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता, फीस और रैंक जानें
- NEET UG 2025 Counselling: एम्स दिल्ली के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए? जानें संभावित कैटेगरी वाइज कटऑफ
- Parakh Rashtriya Sarvekshan: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- स्कूली शिक्षा की स्थिति चिंताजनक, मोदी सरकार उदासीन
- Bihar Govt Jobs: 35% आरक्षण अब सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना
- NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल