ITBP Constable Recruitment 2024: आईटीबीपी कांस्टेबल के 819 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | August 23, 2024 | 12:17 PM IST | 2 mins read
आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2024 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: आईटीबीपी (ITBP) ने विभिन्न श्रेणियों में कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2024 से शुरू की जाएगी। नोटिस में बताया गया कि आईटीबीपी कांस्टेबल की ये भर्ती अस्थायी होगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तिथि 1 अक्टूबर 2024 तय की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आईटीबीपी में कुल 819 रिक्तियां भरी जाएंगी।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार के पास फूड प्रोडक्शन या किचन से जुड़े किसी कोर्स में डिग्री भी होनी चाहिए। भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता व अन्य जुड़ी जानकारी के लिए कैंडिडेट आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आवेदकों से इस भर्ती के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क लिया जाएगा। जबकि, एससी/ एसटी/ महिला/ भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।
आईटीबीपी भर्ती 2024 के तहत आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी आरक्षण नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी।
ITBP Constable Bharti 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से 2 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, भर्ती संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पंजीकरण करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- अब, लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज सिग्नेचर, फोटो, आईडी प्रूफ अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल