ISRO VSSC Admit Card 2026: इसरो वीएसएससी एडमिट कार्ड vssc.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि, टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | February 19, 2026 | 05:46 PM IST | 2 mins read
इसरो वीएसएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय की जांच अवश्य कर लें।
नई दिल्ली : विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने विज्ञापन संख्या 331, 332 और 335 के अंतर्गत अधिसूचित पदों के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है।
वीएसएससी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार इसरो वीएसएससी एडमिट आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
इसरो वीएसएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय की जांच अवश्य कर लें। विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है, जिसमें परीक्षा केंद्र, समय, पता, उम्मीदवार का रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि, अभिभावक का नाम और अन्य सभी जानकारी दी गई होगी।
ISRO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'ISRO Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अब अंत में एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
Also read HPRCA TGT Non Medical Answer key 2025: एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल फाइनल आंसर की hprca.hp.gov.in पर जारी
ISRO VSSC Exam 2026: परीक्षा तिथि
इसरो वीएसएससी तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, फायरमैन, स्नातकोत्तर शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक और अन्य पदों के लिए लिखित परीक्षा 26 और 27 फरवरी, 2026 को निर्धारित है।
| विज्ञापन संख्या | पद संख्या | पद का नाम | परीक्षा की तिथि | शिफ्ट | रिपोर्टिंग समय | परीक्षा का समय |
| 335 | 1545 | टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल) | 26.02.2026 | 1 | सुबह 7.30 बजे | सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक |
| 335 | 1546 | टेक्निकल असिस्टेंट (कंप्यूटर साइंस) | 26.02.2026 | 1 |
सुबह 7.30 बजे
|
सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक
|
| 335 | 1553 | लाइब्रेरी असिस्टेंट-A | 26.02.2026 | 1 |
सुबह 7.30 बजे
|
सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक
|
| 335 | 1544 | टेक्निकल असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) | 26.02.2026 | 2 | 11 बजे तक | 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक |
| 335 | 1549 | टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) | 26.02.2026 | 2 |
11 बजे तक
|
12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
|
| 335 | 1550 | टेक्निकल असिस्टेंट (R & AC) | 26.02.2026 | 2 |
11 बजे तक
|
12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
|
| 335 | 1552 | साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री) | 26.02.2026 | 3 | दोपहर 2.30 बजे | 4 बजे से शाम 5.30 बजे तक |
| 335 | 1547 | टेक्निकल असिस्टेंट (केमिकल) | 26.02.2026 | 3 |
दोपहर 2.30 बजे
|
4 बजे से शाम 5.30 बजे तक
|
| 335 | 1548 | टेक्निकल असिस्टेंट (ऑटोमोबाइल) | 26.02.2026 | 3 |
दोपहर 2.30 बजे
|
4 बजे से शाम 5.30 बजे तक
|
| 332 | 1551 | साइंटिफिक असिस्टेंट (फिजिक्स) | 27.02.2026 | 1 | सुबह 7.30 बजे | सुबह 9 बजे से 11 बजे तक |
| 332 | 1526 | सहायक (राजभाषा) | 27.02.2026 | 1 |
सुबह 7.30 बजे
|
सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
|
| 332 | 1529 | फायरमैन-A | 27.02.2026 | 2 | 11.30 बजे | दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक |
| 332 | 1523 | पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (फिजिक्स) | 27.02.2026 | 2 |
11.30 बजे
|
दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
|
| 331 | 1524 | प्राइमरी टीचर | 27.02.2026 | 2 |
11.30 बजे
|
दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक
|
| 331 | 1525 | सब ऑफिसर | 27.02.2026 | 2 |
11.30 बजे
|
दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक
|
अगली खबर
]RSSB 4th Grade DV Schedule: आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल जारी, पहला फेज 9 मार्च से शुरू
चुने गए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स बोर्ड हेडक्वार्टर लेवल पर वेरिफाई किए जाएंगे। उम्मीदवार ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी तैयार रखें। बोर्ड ने फेज-वाइज शेड्यूल जारी किया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा