Abhay Pratap Singh | February 19, 2026 | 10:36 AM IST | 1 min read
एचपीआरसीए टीजीटी नॉन मेडिकल आंसर की डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन आईडी और यूजर पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT- नॉन मेडिकल) भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कैंडिडेट एचपीआरसीए की आधिकारिक hprca.hp.gov.in पर जाकर एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीआरसीए टीजीटी नॉन मेडिकल आंसर की डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन आईडी और यूजर पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को अब एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतजार है। एचपीआरसीए टीजीटी नॉन मेडिकल रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश टीजीटी फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए 16 मार्च, 2026 (रात 11:00 बजे) तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। एचपीआरसीए टीजीटी एनएम प्रोविजनल आंसर की पर समय-सीमा के भीतर शुल्क भुगतान और संबंधित दस्तावेज के साथ उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की गई है।
एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल एग्जाम 25 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षार्थियों को प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 30 दिसंबर, 2025 से 5 जनवरी, 2026 तक चुनौती दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
उत्तर कुंजी की सहायता से कैंडिडेट अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। एचपीआरसीए टीजीटी नॉन मेडिकल परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एचपी टीजीटी एनएम फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं: