Saurabh Pandey | October 21, 2026 | 12:51 PM IST | 2 mins read
एचपी बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधारने के संबंध में नोटिस जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद करेक्शन विंडो सक्रिय होगी।

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा सत्र 2026-2027 के लिए राज्य के सभी राजकीय और बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों में 9वीं और 10वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के पंजीकरण और त्रुटि सुधार के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। बोर्ड द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रही है।
एचपी बोर्ड द्वारा पंजीकरण के दौरान यदि किसी छात्र के विवरण जैसे नाम, माता-पिता का नाम, लिंग, जन्म तिथि, श्रेणी या ऐच्छिक विषयों में कोई अशुद्धि रह गई हो, तो संबंधित विद्यालय 17 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद यदि किसी भी छात्र के विवरण या पंजीकरण में त्रुटि रह जाती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य, हेड टीचर और कक्षा प्रभारी की होगी। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी विवरण विद्यालय के प्रवेश रजिस्टर के अनुसार ही दर्ज किए जाएं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 10 के छात्रों के पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब पंजीकरण की नई समय-सीमा 16 नवंबर है, जिसके लिए 500 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके पंजीकरण का विवरण बढ़ाई गई समय-सीमा के भीतर जमा हो जाए।
किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए बोर्ड ने जिलावार हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। स्कूल आईटी सेल (01892-242120, 242173) के अलावा अपने-अपने जिले से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-
यह स्लिप सीईएन 01/2025 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जानी है। इस सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को परीक्षा शहर, तारीख और उससे जुड़ी अन्य जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar