Abhay Pratap Singh | February 19, 2026 | 09:38 AM IST | 1 min read
बीपीएससी एएसओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र कल जारी कर दिया जाएगा। आयोग की घोषणा के बाद कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से 20 फरवरी से बीपीएससी एएसओ मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
बीपीएससी एएसओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को अपने हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बीपीएससी एएसओ मेन्स 2026 एग्जाम 27 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक और शिफ्ट 2 की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:45 बजे तक होगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 41 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों को भरा जाएगा।
Also readUPSC CSE Notification 2026 Postponed: यूपीएससी सीएसई, आईएफएस नोटिफिकेशन प्रशासनिक कारणों से स्थगित
आयोग ने आधिकारिक नोटिस में बताया कि, परीक्षा केंद्र कोड और परीक्षा केंद्र के नाम के संबंध में विस्तृत जानकारी डैशबोर्ड पर 25 फरवरी, 2026 को उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय सुनिश्चित कर लें कि रोल नंबर के साथ बार कोड स्पष्ट रूप से छपा हुआ हो।
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती 2025 मुख्य परीक्षा पटना मुख्यालय स्थिति एक परीक्षा केंद्र में आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने के 1 घंटा पहले तक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीपीएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: