Trusted Source Image

UPSC CSE Notification 2026 Postponed: यूपीएससी सीएसई, आईएफएस नोटिफिकेशन प्रशासनिक कारणों से स्थगित

Saurabh Pandey | January 14, 2026 | 10:32 AM IST | 1 min read

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। पहला चरण प्रारंभिक चरण (प्रीलिम्स) है, जो एक लिखित परीक्षा है, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र (जीएस पेपर I और सीएसएटी) शामिल होते हैं।

Back

UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books

UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.

Download EBook
मूल रूप से 14 जनवरी, 2026 को जारी होने वाली विस्तृत भर्ती सूचनाएं अब बाद में जारी की जाएंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
मूल रूप से 14 जनवरी, 2026 को जारी होने वाली विस्तृत भर्ती सूचनाएं अब बाद में जारी की जाएंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा की अधिसूचना जारी करने की तारीख स्थगित कर दी है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आधिकारिक सूचना देख सकते हैं।

आयोग की तरफ से पूर्व में जारी परीक्षा कैलेंडर में सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 की अधिसूचना आज, 14 जनवरी को जारी होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है।

आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना में लिखा है कि सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2026 की अधिसूचना, जो 14 जनवरी 2026 को जारी होने वाली थी, प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है और इसकी सूचना उचित समय पर दी जाएगी।

अब अधिसूचना जारी होने में देरी के कारण, यह स्पष्ट नहीं है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 में भी देरी होगी या नहीं।

UPSC Civil Services 2026: नोटिफिकेशन विवरण

  1. रिक्तियों की संख्या
  2. पात्रता मानदंड
  3. आवेदन शुल्क
  4. परीक्षा तिथियां
  5. पाठ्यक्रम
  6. चयन प्रक्रिया

Also read UPSSSC PST/PET Dates: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट और वाइल्डलाइफ गार्ड पीईटी/पीएसटी डेट्स जारी, परीक्षाएं 10 फरवरी से

UPSC CSE 2026 Notification: आवेदन प्रक्रिया जानें

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • अब पंजीकरण पूरा होने के बाद, अपने खाते में लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications