ISRO Recruitment 2024: इसरो में टेक्नीशियन,ड्राइवर सहित कई पदों पर भर्तियां, isro.gov.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | February 10, 2024 | 07:56 PM IST | 1 min read
इसरो ने टेक्नीशियन, वैज्ञानिक, इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक, इंजीनियर, वैज्ञानिक सहायक, पुस्तकालय सहायक, तकनीशियन और अन्य विभिन्न पदों भर्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 10 फरवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 1 मार्च 2024 तक है।
ISRO Recruitment 2024 रिक्तियों की संख्या
इसरो के इस भर्ती अभियान के माध्यम से अलग-अलग पदों पर 224 रिक्तियों को भरा जाना है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैंः
|
पद का नाम |
पदों की संख्या |
|
वैज्ञानिक / इंजीनियर |
5 पद |
|
तकनीकी सहायक |
55 पद |
|
वैज्ञानिक सहायक |
6 पद |
|
पुस्तकालय सहायक |
1 पद |
|
तकनीशियन बी या ड्राफ्ट्समैन बी |
142 पद |
|
फायरमैन ए |
3 पद |
|
कुक |
4 पद |
|
हल्के वाहन चालक ए |
6 पद |
|
भारी वाहन चालक ए |
2 पद |
ISRO Recruitment 2024 आवेदन शुल्क
वैज्ञानिक सहायक, तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक और इंजीनियर- एससी के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये का गैर-वापसीयोग्य आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में, सभी उम्मीदवारों को पहले प्रत्येक आवेदन के लिए 750 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रोसेसिंग शुल्क केवल लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को वापस किया जाएगा।
तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी, कुक, फायरमैन-ए, हल्के वाहन चालक-ए और भारी वाहन चालक-ए के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये होगा, जो वापस नहीं किया जाएगा।
आयुसीमा
तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, पुस्तकालय सहायक,तकनीशियन बी / ड्राफ्ट्समैन बी, कुक, हल्के वाहन चालक-ए और भारी वाहन चालक-ए के लिए आयुसीमा 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। वैज्ञानिक और इंजीनियर - एससी पदों के लिए आयुसीमा 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। फायरमैन ए के लिए 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।
अगली खबर
]RMS CET 2024: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट rashtriyamilitaryschools.edu.in पर जारी
RMS CET Result 2024: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षार्थी इसे rashtriyamilitaryschools.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी