IPMAT Result 2026: आईआईएम रोहतक ने आईपीमैट रिजल्ट iimrohtak.ac.in पर किया जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 20, 2026 | 07:41 PM IST | 1 min read
आईपीमैट 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, रोहतक (IIM Rohtak) ने 20 मई को इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (IPMAT) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimrohtak.ac.in पर जाकर आईपीएम 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
IPMAT Ques. & Analysis: Indore | Rohtak | Complete Guide | Formula Sheet
New: Career Launcher Race to 99%ile - 10 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
Admission Alert: IPM/BBA (Hons.) at TAPMI, Bengaluru. Accepts IPMAT Scores
आईपीमैट 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड (जन्मतिथि) जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईपीमैट रोहतक स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम व व्यक्तिगत विवरण, कुल प्राप्त अंक, सेक्शन-वाइज अंक, परीक्षा विवरण और योग्यता स्थिति (यदि लागू हो) सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।
आईपीएम 2026 प्रवेश परीक्षा 10 मई 2026 को आईआईएम रोहतक द्वारा आयोजित की गई थी। चयनित उम्मीदवारों को संस्थान के चयन मानदंडों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए आमंत्रित किया जाएगी। आगे की प्रक्रिया में काउंसलिंग राउंड, व्यक्तिगत साक्षात्कार, मेरिट सूची की घोषणा और अंतिम प्रवेश शामिल है।
आईपीमैट रोहतक स्कोरकार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध हैं और ऑफलाइन कोई सूचना नहीं दी जाएगी। आईपीएम रोहतक 2026 कटऑफ कुछ दिनों में आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया जाएगा। आईपीमैट कार्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए हर साल हजारों छात्र आईपीएम प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं।
आईपीएमएटी का आयोजन कक्षा 12वीं के बाद भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) में 5 वर्षीय एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम (IPM) में प्रवेश के लिए किया जाता है। आईपीमैट रोहतक काउंसलिंग प्रक्रिया, साक्षात्कार कार्यक्रम और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IPMAT Rohtak Result 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईपीएमएटी रोहतक रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईआईएम रोहतक की वेबसाइट iimrohtak.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, आईपीएम 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
- आईपीएम स्कोरकार्ड 2026 जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा