Trusted Source Image

UGC NET June 2026 Registration: यूजीसी नेट जून पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 मई तक बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जानें

Abhay Pratap Singh | May 20, 2026 | 06:34 PM IST | 2 mins read

UGC NET Last Date Extended: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।

यूजीसी नेट जून 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूजीसी नेट जून 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज यूजीसी नेट (UGC NET) जून 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अब 23 मई तक अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 20 मई थी।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, एनटीए को उम्मीदवारों से यूजीसी नेट जून 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए विभिन्न अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। जिसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 रजिस्ट्रेशन और करेक्शन विंडो की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया।

UGC NET June 2026 Registration Last Date: संशोधित शेड्यूल

नीचे सारणी में उम्मीदवार यूजीसी नेट जून 2026 आवेदन पत्र के संबंध में संशोधित शेड्यूल जांच सकते हैं:

कार्यक्रमपुरानी तिथियांनई तिथियां
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि20 मई, 2026
(रात 11:50 बजे)
23 मई, 2026
(सुबह 10:00 बजे)
एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तिथि (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI के जरिए)
20 मई, 2026
(रात 11:50 बजे)
23 मई, 2026
(रात 11:50 बजे)
ऑनलाइन आवेदन पत्र में विवरणों में सुधार

22 मई से 24 मई, 2026 तक

(रात 11:50 बजे तक)

25 मई से 27 मई 2026

(रात 11:50 बजे तक)

Also readRajasthan PTET 2026: राजस्थान पीटेट रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 22 मई तक बढ़ी, आवेदन फॉर्म सुधार का भी मौका

UGC NET June 2026 Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/ संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों में मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं। ओबीसी-नॉन क्रीमीलेयर/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग व्यक्ति/बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति (PwBD)/ थर्ड जेंडर कैंडिडेट को शैक्षणिक मानदंड में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।

जेआरएफ के लिए जिस महीने में परीक्षा संपन्न होती है, उसके पहले दिन (01.06.2026) तक आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। आवेदकों को कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

UGC NET June 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करते हुए उम्मीदवार जल्द से जल्द यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम - एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications