IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | November 16, 2026 | 12:55 PM IST | 2 mins read
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली :
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने पूर्वी क्षेत्र (ER) के लिए अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके साथ-साथ, भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन विंडो भी खोल दी गई है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2026 तक है।
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डेटा एंट्री ऑपरेटर के 409 पदों को भरना है। यह अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम एक साल का होगा और इसके लिए चुने गए उम्मीदवारों को पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात किया जाएगा।
इनमें मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, असम, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।
IOCL Apprentice Recruitment 2026: आयुसीमा
इंडियन ऑयल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष है। आरक्षिक वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
IOCL Apprentice Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
- ट्रेड अप्रेंटिस - इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
- इसके साथ ही, उनके पास NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित ट्रेड में दो साल का फुलटाइम आईटीआई कोर्स पूरा किया हुआ होना चाहिए।
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस - इस पद के लिए आवेदन करने वालों के पास बीए, बीकॉम, बीएससी या बीबीए जैसे कोर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इस पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में तीन साल का डिप्लोमा होना आवश्यक है।
- डेटा एंट्री ऑपरेटर - उम्मीदवारों का 12वीं कक्षा पास होना और किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री होना आवश्यक है।
आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले अप्रेंटिस श्रेणी के आधार पर NAPS या NATS पोर्टल पर जाएं।
- पोर्टल पर अपनी वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी देकर रजिस्टर करें।
- रजिस्टर करने के बाद, अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करें।
- आवेदन फॉर्म भरने और सबमिट करने के बाद लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और इसे सेव करके रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी