International Education Day 2024: अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, ‘स्थायी शांति के लिए सीखना' इस साल का थीम
Abhay Pratap Singh | January 24, 2024 | 01:06 PM IST | 1 min read
इंटरनेशनल एजुकेशन डे प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस का थीम ‘स्थायी शांति के लिए सीखना’ विषय पर आधारित है। पहली बार इसकी शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी।
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है, पहली बार इसकी शुरुआत 2019 से की गई थी। इस बार पूरा विश्व 6वां इंटरनेशनल एजुकेशन डे मना रहा है, जिसका थीम ‘स्थायी शांति के लिए सीखना' विषय पर आधारित है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 6 दिसंबर 2018 को शांति और विकास में शिक्षा की भूमिका को मान्यता देने के उद्देश्य से 24 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया था। इंटरनेशनल एजुकेशन डे हर साल एक नई थीम पर मनाया जाता है और इसका उद्देश्य लोगों को एजुकेशन के प्रति जागरूक करना है।
यूनेस्को ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि, "भेदभाव, नस्लवाद और हेट स्पीच आदि बेहद चिंताजनक है, जिसने सामाजिक परिवेश, नस्ल, धर्म और राजनीति की सभी सीमाओं को पार कर लिया है। इससे निपटने के लिए शांति और सक्रिय प्रतिबद्धता की आवश्यकता है।"
अपने बयान में यूनेस्को ने आगे कहा कि शांति के लिए सीखना परिवर्तनकारी होना चाहिए। इसके साथ ही शिक्षार्थियों को अपने समुदायों में शांति स्थापित करने के लिए आवश्यक ज्ञान, मूल्यों, कौशल और व्यवहार के साथ सशक्त बनाने में मदद करना चाहिए। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस का थीम ‘लोगों में निवेश करें और शिक्षा को प्राथमिकता दें’ विषय पर आधारित था।
स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर 11 नवंबर को भारत में हर साल राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक समाज और व्यक्ति के विकास में शिक्षा का योगदान काफी महत्वपूर्ण है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विश्वभर में अनेक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी