India Post Recruitment 2024: डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के 27 पदों पर निकली भर्ती, ऑफलाइन करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | April 23, 2024 | 01:52 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2024 से संबंधित आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग बेंगलुरु में स्टाफ कार ड्राइवर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑफलाइन मोड में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से स्टाफ कार ड्राइवर के 27 पद भरे जाएंगे।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर इंडिया पोस्ट भर्ती 2024 से संबंधित आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन फॉर्म और संबंधित दस्तावेजों को ‘द मैनेजर माली मोटर सर्विस, बेंगलुरु - 560001’ पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से उम्मीदवार को भेजना होगा।
Indian Postal Department Staff Car Driver Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही आवेदक के पास लाइट एंड हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके अलावा कैंडिडेट के पास 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस भी होना चाहिए।
Indian Postal Department Recruitment 2024: आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। पात्रता एवं मापदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
India post recruitment 2024: कुल रिक्तियां
भारतीय पोस्ट ऑफिस स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2024 के तहत कुल 27 रिक्तियों में से बीजी (मुख्यालय) रीजन में 15 पद भरे जाएंगे। वहीं, एनके रीजन में 4 पद और एसके रीजन में 8 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
India Post Office Bharti 2024: चयन प्रक्रिया और वेतन
इंडियन पोस्ट ऑफिस स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को थ्योरी टेस्ट/ ड्राइविंग टेस्ट और मोटर मैकेनिज्म टेस्ट में शामिल होना होगा। इस भर्ती में सिलेक्टेड अभ्यर्थियों का प्रोबेशन पीरियड 2 वर्ष का होगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये से 63,200 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई