IOB Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिस के 750 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Saurabh Pandey | July 8, 2026 | 09:44 AM IST | 2 mins read
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने ग्रेजुएट युवाओं के लिए देश भर में अप्रेंटिस के 750 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
नई दिल्ली : इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने देश भर की अपनी विभिन्न शाखाओं के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 750 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.bank.in पर या bfsissc.com, beep.bfsissc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2026 है। BEEP पोर्टल पर फीस भुगतान की अवधि 7 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक है।
इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस भर्ती के तहत कुल 750 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें यूपी में 110 पद, दिल्ली में 53, बिहार में 35, महाराष्ट्र में 85 और सबसे अधिक तमिलनाडु में 200 पद हैं। राज्यवार पदों की संख्या देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट परजाना होगा।
boi apprentice recruitment 2026: पात्रता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- आयु सीमा - सामान्य और ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PWBD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
boi apprentice recruitment 2026: आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (महिला उम्मीदवार) -708 रुपये (600 रुपये + 18% GST)
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष उम्मीदवार) - 944 रुपये (800 रुपये+ 18% GST)
- एससी/एसटी/PWBD वर्ग - 236 रुपये (200 रुपये+ 18% GST)
boi apprentice recruitment 2026: परीक्षा का प्रारूप
उम्मीदवारों का अंतिम चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ), स्थानीय भाषा के टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। 90 मिनट की ऑनलाइन लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो इस प्रकार हैं-
- जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस (25 प्रश्न - 25 अंक)
- जनरल इंग्लिश (25 प्रश्न - 25 अंक)
- क्वांटिटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड (25 प्रश्न - 25 अंक)
- कंप्यूटर या सब्जेक्ट नॉलेज (25 प्रश्न - 25 अंक)
Also read यूपी होमगार्ड भर्ती 2026: शारीरिक परीक्षा और डॉक्यूमेंट चेकिंग के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
boi apprentice recruitment 2026: मासिक स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट पीरियड के दौरान उनके पोस्टिंग वाले क्षेत्र के अनुसार हर महीने निम्नलिखित स्टाइपेंड दिया जाएगा-
- मेट्रो क्षेत्र - 15,500 रुपये प्रति माह
- शहरी क्षेत्र - 14,500 रुपये प्रति माह
- अर्ध-शहरी/ग्रामीण क्षेत्र - 14,000 रुपये प्रति माह
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा