Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 20 जुलाई से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | July 18, 2024 | 09:29 AM IST | 1 min read
प्रत्येक पद के लिए पद-वार शिक्षा योग्यता भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 अधिसूचना पीडीएफ में दी गई है। आवेदक जिस पद के लिए आवेदन करना चाहता है, उसके लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता पूरी करनी होगी।
नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने सिविलियन स्टाफ भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत भारतीय नौसेना में 741 विभिन्न समूह बी और सी पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेद पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 2 अगस्त 2024 तक है।
भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 के तहत चार्जमैन मैकेनिक और साइंटिफिक असिस्टेंट को छोड़कर अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच है, जिसकी ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष है और फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार छूट एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/खिलाड़ी/केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए लागू है।
Indian Navy Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 741 विभिन्न समूह बी और सी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- चार्जमैन (गोला बारूद कार्यशाला) - 1 पद
- चार्जमैन (फैक्ट्री) - 10 पद
- चार्जमैन (मैकेनिक) - 18 पद
- साइंटिफिक असिस्टेंट- 4 पद
- फायरमैन- 444 पद
- फायर इंजन ड्राइवर- 58 पद
- ट्रेड्समैन मेट- 161 पद
- पेस्ट कंट्रोल वर्कर- 18 पद
- कुक- 9 पद
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) - 16 पद
Indian Navy Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 295 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
Indian Navy Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार