ICAR AIEEA PG, AICE-PhD 2024 Exam: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने एआईईईए पीजी, एआईसीई पीएचडी एग्जाम डेट जारी की
Abhay Pratap Singh | March 13, 2024 | 10:29 PM IST | 1 min read
इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय में किसी विशेष विषय और श्रेणी में एक राज्य के 40% से अधिक उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कृषि और संबद्ध विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए संभावित परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। जारी शेड्यूल के अनुसार एआईईईए (पीजी) और एआईसीई (पीएचडी) परीक्षा 15 जून 2024 को आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा पीजी और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए आईसीएआर प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाएगा। एआईईईए-पीजी और एआईसीई-पीएचडी परीक्षा कार्यक्रम एनटीए द्वारा जल्द घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट icar.org.in पर जाकर आईसीएआर एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकेंगे।
आईसीएआर अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) स्नातक सीटों पर प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी 2024) के माध्यम से होगा। एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2024 पंजीकरण प्रक्रिया 26 मार्च को बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
एआईईईए-पीजी परीक्षा 2024 के माध्यम से कृषि विश्वविद्यालयों में पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) की 30 प्रतिशत सीटें, जबकि चार आईसीएआर डीम्ड यूनिवर्सिटी और सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (सीएयू) की सभी सीटें इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से भरी जाएंगी। बताया गया कि कृषि विश्वविद्यालय में किसी विशेष विषय और श्रेणी में एक राज्य के 40% से अधिक उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पीजी और डॉक्टरेट डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एआईईईए पीजी-2024 परीक्षा 20 प्रमुख विषय-समूहों के तहत 81 उप-विषयों और जेआरएफ-एसआरएफ पीएचडी के तहत 72 विषयों के लिए एग्जाम 89 शहरों में आयोजित की जाएगी।
स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षा कृषि, बागवानी, वानिकी, पशु चिकित्सा, पशु विज्ञान, कृषि इंजीनियरिंग, सामुदायिक विज्ञान, मत्स्य पालन, डेयरी विज्ञान और अन्य संबद्ध विज्ञान के विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को ओईसीएमएस पोर्टल अपडेट करने के दिए निर्देश
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने कहा कि सभी केंद्र अधीक्षकों को ऑनलाइन परीक्षा केंद्र प्रबंधन प्रणाली (ओईसीएमएस) पोर्टल पर जानकारी अनिवार्य रूप से अपडेट करनी होगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल