Indian Coast Guard Recruitment 2025: इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 मार्च तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | February 28, 2025 | 03:55 PM IST | 2 mins read
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती 2025 के माध्यम से नाविक जीडी के 260 और नाविक डीबी के 40 पदों को भरा जाएगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने नाविक जीडी और नाविक डीबी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अब उम्मीदवार भारतीय तटरक्षक बल नाविक भर्ती 2025 के लिए 3 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन की आखिरी तिथि 25 फरवरी थी।
भारतीय तटरक्षक बल यह भर्ती तटरक्षक नामांकित कार्मिक परीक्षा (CGEPT) के माध्यम से कर रहा है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 300 पदों को भरा जाएगा, जिसमें नाविक (जनरल ड्यूटी) के 260 और नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के 40 पद शामिल हैं। कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू है।
आईसीजी भर्ती पात्रता मानदंड -
- नाविक जनरल ड्यूटी (जीडी): अनिवार्य विषयों के रूप में भौतिकी, गणित के साथ कक्षा 12 पास हो।
- नाविक डोमेस्टिक ब्रांच (डीबी): भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण हो।
- कैंडिडेट जेंडर: केवल पुरुष उम्मीदवार ही आईसीजी नाविक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईसीजी आवेदन शुल्क -
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आईसीजी नाविक भर्ती 2025 के लिए 300 रुपए आवेदन फॉर्म का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी जैसी रिजर्व कैटेगरी के तहत आवेदन वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए कोस्ट गार्ड नाविक नोटिफिकेशन 2025 जांच सकते हैं।
आयु सीमा, भर्ती परीक्षा -
इंडियन कॉस्ट गार्ड नाविक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए। अथवा कैंडिडेट का जन्म 01/09/2003 से 31/08/2007 के बीच हुआ हो। इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती 2025 परीक्षा अप्रैल महीने में आयोजित की जाएगी।
चयन प्रक्रिया, वेतन -
आईसीजी में नाविक भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा को शामिल किया गया है। आईसीजी नाविक भर्ती के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 वेतनमान के अनुसार, 21,700 रुपए प्रति माह वेतन और अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।
अगली खबर
]SBI PO Admit Card 2024: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जारी; परीक्षा 8, 16 और 24 मार्च को होगी
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को पीओ एग्जाम सेंटर पर एक मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट आदि लाना अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा