ICG Recruitment 2025: इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक, यांत्रिक पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | June 12, 2025 | 09:31 AM IST | 1 min read
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2025 के इन पदों में नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रान्च) और यांत्रिक (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) शामिल हैं।
नई दिल्ली : भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने नाविक और यंत्रिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 25 जून 2025 है।
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2025 के इन पदों में नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रान्च) और यांत्रिक (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) शामिल हैं।
Indian Coast Guard Recruitment 2025: आयु सीमा
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2025 नाविक जीडी, नाविक डीबी और यांत्रिक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है।
Indian Coast Guard Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2025 के लिए सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करना होगा।
Indian Coast Guard Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
नाविक जनरल ड्यूटी जीडी
सीजीईपीटी 01/2026 - 260 पद
सीजीईपीटी 02/2026 - 260 पद
कुल पद - 520
यंत्रिक सीजीईपीटी 01/2026 - 60 पद
नाविक डोमेस्टिक ब्रांच डीबी सीजीईपीटी 02/2026 - 50 पद
कुल पदों की संख्या - 630
Indian Coast Guard Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
- नाविक (जनरल ड्यूटी) के लिए - गणित और भौतिकी के साथ इंटरमीडिएट (10+2) पास होना जरूरी है।
- नाविक (डोमेस्टिक ब्रान्च) के लिए - मैट्रिकुलेशन (10वीं) पास होना जरूरी है।
- यांत्रिक के लिए - इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार (रेडियो / पावर) इंजीनियरिंग में दो / तीन / चार साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल