Indian Army Recruitment 2024: इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती joinindianarmy.nic.in पर शुरू, 14 अगस्त लास्ट डेट
Saurabh Pandey | July 17, 2024 | 09:41 AM IST | 1 min read
चयनित उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम शुरू होने की तारीख या प्री-कमीशन ट्रेनिंग अकादमी (पीसीटीए) में रिपोर्टिंग की तारीख, जो भी बाद में हो, से लेफ्टिनेंट के पद पर परिवीक्षा पर शॉर्ट सर्विस कमीशन दिया जाएगा।
नई दिल्ली : भारतीय सेना की तरफ से शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) टेक पुरुषों (64वें कोर्स) और महिलाओं (35वें कोर्स) दोनों के लिए आर्मी एसएससी टेक एंट्री 2024 की घोषणा की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2024 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षाएं शामिल हैं।
Indian Army SSC Tech 2025: रिक्तियों की संख्या
भारतीय सेना भर्ती अभियान का लक्ष्य 381 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 350 रिक्तियां एसएससी (टेक) पुरुषों के लिए, 29 एसएससी (टेक) महिलाओं के लिए और 2 रिक्तियां रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए हैं। पाठ्यक्रम अप्रैल 2025 में शुरू होगा।
Indian Army SSC Tech 2025 Recruitment: शैक्षणिक योग्यता
इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग डिग्री पाठ्यक्रम पास होना जरूरी है, या इंजीनियरिंग डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में भी हैं तो आवेदन करने के पात्र हैं।
Indian Army SSC Tech 2025: चयन प्रक्रिया
- आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग
- एसएसबी साक्षात्कार
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
Indian Army SSC Tech 2025: आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- अब “ऑफिसर एंट्री अप्लाई/लॉगिन” पर क्लिक करें और फिर “पंजीकरण” पर क्लिक करें।
- पंजीकृत होने के बाद, डैशबोर्ड के अंतर्गत "ऑनलाइन आवेदन करें" पर क्लिक करें।
- अब शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल कोर्स के सामने दिख रहे “अप्लाई” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें और सबमिट करें।
- आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल