Agniveer Vayu Exam City Slip 2026: अग्निवीर वायु सिटी स्लिप iafrecruitment.edcil.co.in पर जारी, एडमिट कार्ड
Saurabh Pandey | March 24, 2026 | 01:06 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने परीक्षा शहर का विवरण प्राप्त कर सकते हैं। यह शहर की पर्ची हॉल टिकट नहीं है। आधिकारिक प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से 48 से 72 घंटे पहले अलग से जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना ने वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर परीक्षा शहर की सूचना पर्ची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार भर्ती पोर्टल पर लॉगिन करके अपने नामांकन संख्या, पंजीकरण संख्या या जन्मतिथि का उपयोग करके भी परीक्षा शहरों की जानकारी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Agniveer vayu exam city slip 2026: सिटी स्लिप विवरण
- उम्मीदवार का पूरा नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा तिथि और समय सारिणी
- परीक्षा केंद्र वाले शहर का नाम
- परीक्षा तिथि के लिए निर्देश
Agniveer vayu exam 2026: परीक्षा तिथि
वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा 30-31 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
Agniveer vayu exam 2026: चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट
- अनुकूलता (Adaptability) परीक्षा I और II
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी