IAF Agniveervayu Answer Key 2026: एयरफोर्स अग्निवीर वायु आंसर की जारी, 28 सितंबर तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | September 27, 2026 | 10:58 AM IST | 1 min read
इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार अब 28 सितंबर तक इसके खिलाफ चैलेंज कर सकते हैं।
नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार फेज-I की ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब इंडियन एयरफोर्स के आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल के जरिए अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने जवाबों की तुलना सही जवाबों से कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।
अग्निवीरवायु परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल अब 26 सितंबर 2026 (सुबह 10 बजे) से 28 सितंबर 2026 (रात 11:55 बजे) तक खुला रहेगा। उम्मीदवार तय समय के भीतर प्रश्न पत्र या प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ अपनी आपत्तियां (यदि कोई हों) दर्ज करने के लिए लॉगिन कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से या तय तारीख के बाद दर्ज की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Agniveer Vayu Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- भारतीय वायु सेना के आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं।
- 'Agniveer Vayu Intake 02/2027' की आंसर की लिंक को खोलें।
- अब जरूरी क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- क्वेश्चन पेपर, रिकॉर्ड किए गए जवाब और प्रोविजनल आंसर की देखें।
- अंत में आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर लें।
IAF Agniveer Vayu 2026: परीक्षा कब हुई थी?
इंडियन एयरफोर्स अग्निवीरवायु फेज-I की ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई