IAF Agniveer Vayu Answer Key 2026: एयरफोर्स अग्निवीर वायु आंसर की जारी, 5 अप्रैल तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | April 4, 2026 | 12:31 PM IST | 1 min read
एयरफोर्स अग्निवीर वायु आंसर की के बाद सबसे पहले परिणाम जारी होगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फिजिकल टेस्ट होगा, उसे क्वालीफाई करना जरूरी है।
नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीरवायु परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
अग्निवीरवायु ऑनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सभी सही उत्तरों की जांच कर सकते हैं और सही मार्किंग स्कीम का उपयोग करके अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।। यदि उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि मिलती है, तो वे 3 से 5 अप्रैल 2026 के भीतर अपनी आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।
Airforce Agniveer Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "Agniveervayu Intake 01/2027" के लिए "कैंडिडेट लॉगिन" सेक्शन पर क्लिक करें।
- अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी/रिस्पॉन्स शीट वाले लिंक को खोलें।
- अब अपने द्वारा चिह्नित किए गए उत्तरों की सावधानीपूर्वक जांच करें।
- अग्निवीरवायु आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
Airforce Agniveer Recruitment: फिजिकल विवरण
अग्निवीर वायु लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी, वहीं महिलाओं को 8 मिनट में पूरी करनी है। इसके अलावा पुरुषों को 10 सिट अप्स, 10 पुशअप्स, 20 स्वैक्ट्स भी लगाने होंगे। वहीं महिलाओं को 10 सिटअप्स और 15 स्क्वैट्स तय किए गए हैं। तीसरे चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन होगा।
Iaf agniveer vayu Exam: परीक्षा कब हुई थी?
एयरफोर्स अग्निवीरवायु लिखित परीक्षा 30 और 31 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा