Santosh Kumar | April 3, 2026 | 06:20 PM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दोनों पेपर ऑफलाइन (ओएमआर शीट-आधारित) मोड में होंगे। प्रदेश के विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (एचपीटीएसबी), धर्मशाला ने एचपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (एचपी पैट) 2026 और लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा (एलईईटी) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर जाकर दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। एचपी पैट 2026 आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से जारी है।
एचपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (पैट) परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो 10वीं कक्षा पूरी करने के बाद डिप्लोमा कोर्स (इंजीनियरिंग, फार्मेसी, आदि) में एडमिशन लेना चाहते हैं। एचपी पैट 2026 परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी।
एचपी लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा (एलईईटी) उन उम्मीदवारों के लिए है जो आईटीआई या 10+2 (वोकेशनल) की पढ़ाई पूरी करने के बाद लैटरल एंट्री के जरिएडिप्लोमा कोर्स के दूसरे साल (तीसरे सेमेस्टर) में एडमिशन लेना चाहते हैं।
एचपी एलईईटी 2026 परीक्षा 24 मई को आयोजित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दोनों पेपर ऑफलाइन (ओएमआर शीट-आधारित) मोड में होंगे। प्रदेश के विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
एचपी पैट, एलईईटी के लिए आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹750 और एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ₹500 निर्धारित किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि क्रमश: 5 और 6 मई है।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एचपी पैट, एलईईटी 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं-
पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी, और यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
बीटेक कार्यक्रम में प्रवेश जेईई मेन परीक्षा के आधार पर दिया जाएगा, जबकि एमए, एमएससी, एमपीएच, एमटेक, पीजी डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश चाहने वाले उम्मीदवारों को सीयूईटी (पीजी) परीक्षा में शामिल होना होगा।
Santosh Kumar