Trusted Source Image

BTSC Lab Assistant Recruitment 2026: बीटीएससी लैब असिस्टेंट भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 6 अप्रैल से शुरू होगा आवेदन

Saurabh Pandey | April 4, 2026 | 10:37 AM IST | 2 mins read

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना के साथ वेतन विवरण भी जारी किया है। बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक का वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार दिया जाएगा।

उम्मीदवारों का मूल्यांकन कार्य अनुभव और उच्च शैक्षणिक योग्यता के आधार पर भी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवारों का मूल्यांकन कार्य अनुभव और उच्च शैक्षणिक योग्यता के आधार पर भी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने विभिन्न विभागों में 1091 प्रयोगशाला सहायक (Laboratory Assistant) पदों के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in के माध्यम से 6 मई 2026 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

बीटीएससी लैब सहायक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर अलग-अलग होगी।

btsc laboratory assistant recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

लैब असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा, बी.टेक या बी.ई होना अनिवार्य है।

  1. सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए- न्यूनतम 60% अंक।
  2. एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए - न्यूनतम 55% अंक।

btsc lab assistant recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / ईडब्ल्यूएस
600 रूपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (बिहार के स्थायी निवासी)
150 रूपये
सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवार (बिहार की स्थायी निवासी)
150 रूपये
राज्य के बाहर के उम्मीदवार (अन्य राज्यों के लिए)
600 रूपये

btsc laboratory assistant recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

बीटीएससी लैब असिस्टेंट अधिसूचना में अधिकतम रिक्तियां कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के लिए हैं, और न्यूनतम रिक्तियां कृषि और फार्मेसी के लिए हैं। 1091 पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं-

पद का नाम
कुल रिक्तियां
प्रयोगशाला सहायक (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल डीजल)
4
प्रयोगशाला सहायक (टेक्सटाइल इंजीनियरिंग)
20
प्रयोगशाला सहायक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)
166
प्रयोगशाला सहायक (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग)
146
प्रयोगशाला सहायक (केमिकल इंजीनियरिंग)
2
प्रयोगशाला सहायक (प्रिंटिंग इंजीनियरिंग)
2
प्रयोगशाला सहायक (सिरेमिक इंजीनियरिंग)
2
प्रयोगशाला सहायक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी)
252
प्रयोगशाला सहायक (सिविल इंजीनियरिंग/ग्रामीण इंजीनियरिंग)
166
प्रयोगशाला सहायक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)
166
प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान)
164
प्रयोगशाला सहायक (कृषि और फार्मेसी)
1

Also read UPSC NDA, CDS 1 Admit Card 2026: यूपीएससी एनडीए, एनए और सीडीएस 1 का एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर जारी

btsc lab assistant recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। आवेदकों को सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में पाठ्यक्रम के गैर-तकनीकी और तकनीकी विषयों से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। अंतिम मेरिट सूची में परीक्षा का कुल वेटेज 75% होगा। शेष वेटेज उम्मीदवारों के कार्य अनुभव/उच्च योग्यता को दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण दस्तावेज सत्यापन है। बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक भर्ती की अंतिम मेरिट सूची केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्रदर्शन और कार्य अनुभव/उच्च शिक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी।

btsc lab assistant recruitment 2026: वेतनमान

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना के साथ वेतन विवरण भी जारी किया है। बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक का वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार दिया जाएगा। अंतिम चयन के लिए चयनित आवेदकों को वेतन स्तर 4 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। वेतन 25,500 रुपये से 81,100 रुपये के बीच होगा। वेतन के अलावा, आवेदकों को अतिरिक्त भत्ते और लाभ भी दिए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications