India Post GDS Result 2025: इंडिया पोस्ट जीडीएस 3rd मेरिट लिस्ट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | May 20, 2025 | 10:29 AM IST | 1 min read
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामिण डाक सेवक 2025 भर्ती के तहत उम्मीदवारों के चयन के लिए 3rd मेरिट सूची जारी कर दी है। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के लिए पंजीरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन तीसरी मेरिट सूची जांच सकते हैं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस 2025 तीसरी मेरिट सूची में डिवीजन, ऑफिस का नाम, पोस्ट का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, प्राप्त अंकों का प्रतिशत और दस्तावेज सत्यापन केंद्र का पता जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट जीडीएस 3rd मेरिट लिस्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।
इंडिया पोस्ट जीडीएस 2025 भर्ती अभियान के माध्यम से तीसरी मेरिट सूची में चयनित योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन में शामिल होना होगा, इसके बाद ही वे चयन प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 21,413 पदों को भरना है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर पूर्व, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों को कवर करेगी।
जीडीएस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 10,000 रुपए से लेकर 29,380 रुपए तक प्रति माह वेतन मिलेगा। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जा सकते हैं।
India Post GDS Third Merit List 2025: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके इंडिया पोस्ट जीडीएस थर्ड मेरिट लिस्ट 2025 जांच सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'उम्मीदवार कॉर्नर' अनुभाग पर जाएं।
- अब, उपलब्ध 'जीडीएस ऑनलाइन एंगेजमेंट' लिंक पर क्लिक करें।
- सूची से संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का चयन करें।
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और अपना पंजीकरण संख्या खोजें।
अगली खबर
]NVS Exams: भर्ती परीक्षा के दौरान नकल करने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखने के आरोप में 40 अभ्यर्थी गिरफ्तार
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार को हुई कथित नकल की घटना की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम