Abhay Pratap Singh | May 19, 2025 | 03:52 PM IST | 1 min read
नौसेना एमआर एसएसआर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने अग्निवीर नेवी एमआर/एसएसआर 02/2025 भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम में एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in और agniveernavy.cdac.in के माध्यम से इंडियन नेवी अग्निवीर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय नौसेना प्रवेश परीक्षा (INET) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को नौसेना एमआर/ एसएसआर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इंडियन नेवी अग्निवीर हाल टिकट 2025 के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।
नौसेना एमआर एसएसआर 2025 परीक्षा 22 से 26 मई तक पूरे देश में आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में स्टेज 1 INET-1 और स्टेज 2 में पीएफटी, लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट को शामिल किया गया है। स्टेज 1 में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी स्टेज 2 में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
भारतीय नौसेना एमआर परीक्षा पैटर्न 2025 के अनुसार, प्रश्न पत्र में विज्ञान एवं गणित तथा सामान्य जागरूकता विषयों से 50 प्रश्न होंगे। परीक्षा हल करने के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा। पेपर में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।
भारतीय नौसेना एसएसआर परीक्षा पैटर्न 2025, एसएसआर के लिए अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामान्य जागरूकता पर 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके इंडियन नेवी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: