India Post GDS 3rd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट indiapost.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | May 12, 2026 | 11:45 AM IST | 2 mins read
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 की तीसरी मेरिट सूची में विभिन्न राज्यों से कुल 6,690 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1,075 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, इसके बाद उत्तर प्रदेश और बिहार का स्थान है।
नई दिल्ली : इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जारी कर दी गई है। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब ऑनलाइन अपनी चयन स्थिति देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट देश भर के सभी सर्किलों के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 की तीसरी मेरिट सूची में विभिन्न राज्यों से कुल 6,690 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1,075 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, इसके बाद उत्तर प्रदेश और बिहार का स्थान है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम शॉर्टलिस्ट नहीं हुआ था, वे अब तीसरी मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ के माध्यम से अपनी स्थिति देख सकते हैं, जो अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जीडीएस मेरिट लिस्ट में योग्य उम्मीदवारों के पंजीकरण नंबर, नाम और दस्तावेज सत्यापन की तिथियों का विवरण शामिल है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। इससे पहले विभाग ने दूसरी मेरिट लिस्ट 10 अप्रैल 2026 को जारी की थी, जबकि पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी की गई थी।
यह भर्ती बीपीएम और एबीपीएम पदों सहित 28,636 जीडीएस पदों के लिए की आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों का चयन उनकी 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाता है और कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। उम्मीदवार अब राज्यवार जीडीएस तीसरी मेरिट लिस्ट पीडीएफ ऑनलाइन देख सकते हैं।
India Post GDS 3rd Merit List 2026: मेरिट लिस्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
- अब तीसरी मेरिट सूची पर क्लिक करें।
- अपना डाक सर्कल/राज्य चुनें।
- मेरिट सूची की पीडीएफ डाउनलोड करें।
- अब पीडीएफ खोलें और अपना पंजीकरण नंबर खोजें।
- यदि आपका पंजीकरण नंबर सूची में है, तो आप अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए चयनित हैं।
Also read UP Lekhpal City Intimation Slip 2026: यूपी लेखपाल सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 21 मई को होगी परीक्षा
India Post GDS 3rd Merit List 2026: मेरिट लिस्ट के बाद दस्तावेज सत्यापन
इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। दस्तावेज सत्यापन के बाद चिकित्सा परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों चरणों के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद ही अंतिम चयन की पुष्टि की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’