Independence Day 2024: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा - केंद्रीय मंत्री शेखावत
Abhay Pratap Singh | August 9, 2024 | 08:10 AM IST | 2 mins read
शेखावत ने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी लेकर harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया।
नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर 9 से 15 अगस्त तक तीसरा ‘हर घर तिरंगा’ (HGT) अभियान चलाया जाएगा। शेखावत ने आगे कहा कि इस पहल का उद्देश्य हर भारतीय को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने व झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक करने और इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया है।
शेखावत ने कहा कि 2022 में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तत्वावधान में शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एक जन आंदोलन बन गया है, जिसे देश भर में समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनाया है।
मंत्री गजेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में 23 करोड़ से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और 6 करोड़ लोगों ने ध्वज के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड की। वहीं, साल 2023 में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं।
Also read Global Quest Report 2024: केवल 9% भारतीय Gen Zs उद्यमिता अपनाना चाहते हैं - रिपोर्ट
शेखावत ने कहा कि सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अभियान की सफलता सुनिश्चित करते हुए समारोह में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। प्रमुख उद्योग भागीदार- ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, रेलवे, नागरिक उड्डयन क्षेत्र, भारतीय सशस्त्र बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भी सूचना के प्रसार और अभियान को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह सहयोगात्मक प्रयास राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदल रहा है तथा यह भारत के लोगों का, भारत के लोगों द्वारा एक और महत्वपूर्ण उत्सव है। देश भर में स्वयं सहायता समूह बड़े पैमाने पर झंडे के उत्पादन और उपलब्धता में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
Har Ghar Tiranga Abhiyan: विभिन्न गतिविधियां
हर घर तिरंगा उत्सव के तहत निम्नलिखित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा:
- तिरंगा दौड़ - देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में तिरंगा दौड़ आयोजित की जाएगी।
- तिरंगा संगीत कार्यक्रम - हमारी राष्ट्रीय विरासत का जश्न मनाने के लिए देशभक्ति गीतों पर आधारित संगीत कार्यक्रम।
- नुक्कड़ नाटक - एकता और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए स्थानीय समुदायों में प्रदर्शन।
- चित्रकला प्रतियोगिता - युवाओं और बच्चों को राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम की कलात्मक अभिव्यक्ति में शामिल करना।
- तिरंगा के विकास पर प्रदर्शनी - राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और महत्व को प्रदर्शित करना।
- फ्लैश मॉब - सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय गौरव का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार