IMU CET Admit Card 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी सीईटी एडमिट कार्ड imu.edu.in पर जारी, परीक्षा 8 जून को
Abhay Pratap Singh | May 28, 2024 | 11:16 AM IST | 1 min read
आईएमयू सीईटी प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU) ने आईएमयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। आईएमयू सीईटी प्रवेश परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट imu.edu.in पर जाकर आईएमयू सीईटी हाल टिकट 2024 देख सकते हैं।
IMU CET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। आईएमयू सेट एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है। सीईटी एडमिट कार्ड के बिना छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आईएमयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 8 जून को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होगी। आईएमयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट तीन घंटे यानी 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। आईएमयू सीईटी परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी।
Also read Rajasthan JET 2024 Admit Card: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी; एग्जाम 2 जून को
उम्मीदवारों को IMU CET 2024 एडमिट कार्ड में दिए गए सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। किसी भी विसंगति के मामले में छात्रों को तुरंत अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। आईएमयू सीईटी एंट्रेंस एग्जाम 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IMU CET 2024 Admit Card: विवरण
आईएमयू सीईटी प्रवेश पत्र में निम्नलिखित विवरण छात्र जांच सकते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- जन्म तिथि
- उम्मीदवार की फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- IMU CET 2024 आवेदन संख्या
- रोल नंबर
- जेंडर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश
Maritime University CET Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन कर छात्र आसानी से आईएमयू सीईटी हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- IMU CET की आधिकारिक वेबसाइट imu.edu.in पर जाएं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- IMU CET 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा