JAM 2024 Score Card: आईआईटी जैम स्कोरकार्ड jam.iitm.ac.in पर जारी
Saurabh Pandey | April 3, 2024 | 11:08 AM IST | 1 min read
आईआईटी जैम 2024 रिजल्ट के आधार पर एमएससी ,एमएससी पीएचडी, संयुक्त एमएससी पीएचडी, एमएससी-एमटेक और आईआईएससी और आईआईटी द्वारा प्रस्तावित अन्य पोस्ट-बैचलर डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने जैम 2024 स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। जो छात्र एमएससी के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM 2024) पास कर चुके हैं, वे 31 जुलाई तक अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। JAM 2024 स्कोर कार्ड एक साल के लिए वैध होगा। संस्थान ने जैम स्कोरकार्ड लिंक होस्ट किया है।
JAM 2024 स्कोर कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, योग्यता अंक, पंजीकरण संख्या, अखिल भारतीय रैंक, प्राप्त अंक और उम्मीदवारों की कुल संख्या जैसे विवरण होंगे।
10 अप्रैल को जैम एडमिशन 2024 पोर्टल खुलेगा
आईआईटी मद्रास ने भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बैंगलोर और आईआईटी में एमएससी, एमएससी टेक, एमएस रिसर्च, एमएससी-एमटेक दोहरी डिग्री, संयुक्त एमएससी-पीएचडी और एमएससी-पीएचडी दोहरी डिग्री में प्रवेश के लिए जेएएम 2024 आयोजित किया है। जैम एडमिशन 2024 पोर्टल 10 अप्रैल को खुलेगा।
उम्मीदवारों को प्रवेश पोर्टल में वरीयता क्रम में कार्यक्रम की पसंद, शैक्षिक योग्यता, सीजीपीए या अंकों का प्रतिशत और श्रेणी जैसे विवरण दर्ज करने होंगे। इसके बाद उन्हें 750 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा।
Also read IIT JAM Toppers List 2024: आईआईटी जैम टॉपर्स लिस्ट jam.iitm.ac.in पर जारी, देखें ऑल इंडिया रैंक सूची
IIT JAM 2024 Scorecard डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'JAM 2024 स्कोर कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- नामांकन आईडी या ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- कैप्चा दर्ज करें और 'सबमिट' टैब पर क्लिक करें।
- JAM स्कोरकार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
बता दें कि IIT JAM 2024 परीक्षा 11 फरवरी को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके लिए अंतिम उत्तर कुंजी 20 मार्च को घोषित की गई थी और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए गए थे। जिन लोगों ने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है, वे आईआईटी जैम की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल