IIT Madras Recruitment 2024: आईआईटी मद्रास नॉन-टीचिंग भर्ती आवेदन का आज आखिरी दिन, iitm.ac.in पर करें पंजीकरण
Santosh Kumar | March 12, 2024 | 01:11 PM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान के जरिए आईआईटी मद्रास में कुल 64 पद भरे जाएंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास में नॉन-टीचिंग भर्ती आवेदन का आज यानी 12 मार्च आखिरी दिन है। अगर आप आईआईटी में नौकरी करना चाहते हैं तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट iitm.ac.in पर जाना होगा। इस भर्ती अभियान के जरिए आईआईटी मद्रास में कुल 64 पद भरे जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना होगा। आप आईआईटी मद्रास नॉन टीचिंग पदों के लिए रिक्ति विवरण नीचे देख सकते हैं।
| पद का नाम | पद |
|---|---|
|
जूनियर असिस्टेंट |
30 |
|
कुक |
02 |
|
ड्राइवर |
02 |
|
सिक्यूरिटी गार्ड |
10 |
|
जूनियर सुपरिटेंडेंट |
09 |
|
असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर |
04 |
|
फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर |
03 |
|
स्पोर्ट्स ऑफिसर |
01 |
|
असिस्टेंट रजिस्ट्रार |
02 |
|
चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर |
01 |
IIT Madras Vacancy 2024: पात्रता मानदंड
भर्ती के लिए पात्रता मानदंड की बात करें तो ड्राइवर के लिए 12वीं पास और सुरक्षा गार्ड के लिए 10वीं पास शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। जबकि जूनियर सुपरिंटेंडेंट के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
मुख्य सुरक्षा अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रार के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है।वहीं फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएट होना चाहिए। उम्मीदवार के पास परीक्षा में 60 फीसदी अंक होना जरूरी है।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु अलग-अलग पदों के अनुसार 27 वर्ष से 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
IIT Madras Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आईआईटी मद्रास नॉन-टीचिंग भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट iitm.ac.in पर जाएं।
- Homepage पर Careers अनुभाग में Non-Teaching Positions पर जाएं।
- View Current Openings पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां नीचे नॉन टीचिंग पोस्ट के लिए अप्लाई टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फिर शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी