IIT Madras: आईआईटी मद्रास ने एनपीटीईएल स्टार्स इवेंट का आयोजन किया, 800 से अधिक स्टूडेंट्स हुए शामिल
Saurabh Pandey | February 10, 2025 | 10:06 PM IST | 2 mins read
जुलाई से दिसंबर 2024 सेमेस्टर तक एनपीटीईएल पर प्रस्तावित 733 पाठ्यक्रमों के लिए 29 लाख से अधिक छात्रों ने नामांकन किया और लगभग 9.2 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया और परीक्षा दी।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एन्हांस्ड लर्निंग (एनपीटीईएल) प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षार्थियों की उपलब्धियों को पहचानने के लिए एनपीटीईएल स्टार्स इवेंट का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम रविवार, 9 फरवरी को आईआईटी मद्रास परिसर में आयोजित किया गया था।
एनपीटीईएल स्टार्स इवेंट में 800 से अधिक एनपीटीईएल शिक्षार्थी शामिल हुए, जिन्होंने पिछले सेमेस्टर में तीन से अधिक एनपीटीईएल पाठ्यक्रम पूरे किए और सर्टिफाइड हुए। संस्थान ने कहा कि समारोह का उद्देश्य उन छात्रों की उपलब्धि को पहचानना है, जिन्होंने विभिन्न ऑनलाइन एनपीटीईएल पाठ्यक्रमों जैसे तकनीकी, गैर-तकनीकी और अंतःविषय विषयों में एक्सीलेंसी का प्रदर्शन किया है।
आईआईटी मद्रास के सेंटर फॉर आउटरीच एंड डिजिटल एजुकेशन (सीओडीई) ने 4 फरवरी को सप्लाई चेन मैनेजमेंट प्रोफेशन (एससीएमप्रो) सर्टिफिकेट प्रोग्राम को फिर से शुरू करने के लिए सीआईआई इंस्टीट्यूट ऑफ लॉजिस्टिक्स के साथ साझेदारी की घोषणा की है।
जुलाई से दिसंबर 2024 सेमेस्टर तक एनपीटीईएल पर प्रस्तावित 733 पाठ्यक्रमों के लिए 29 लाख से अधिक छात्रों ने नामांकन किया और लगभग 9.2 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया और परीक्षा दी। एंड्रयू थंगराज अध्यक्ष, सेंटर फॉर आउटरीच एंड डिजिटल एजुकेशन (सीओडीई), आईआईटी मद्रास; विग्नेश मुथुविजयन, एसोसिएट चेयर, कोड, आईआईटी मद्रास, सहित अन्य संकाय, छात्रों और शिक्षार्थियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।
एनपीटीईएल पाठ्यक्रमों के प्रोफेसरों ने भी भाषण दिए और दर्शकों को अपनी यात्राओं के बारे में प्रेरक कहानियां सुनाईं। शिक्षार्थियों के लिए पाठ्यक्रम संकायों के साथ एक आकर्षक इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किया गया और एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान एनपीटीईएल स्टार्स के छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
एनपीटीईएल स्टार्स ने क्या कहा-
एनपीटीईएल स्टार और उस्मानिया विश्वविद्यालय की छात्रा सादिया माही ने कहा कि मुझे एनपीटीईएल द्वारा संचालित इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिला। मेरे शैक्षणिक अनुभव का सबसे अच्छा हिस्सा थ्योरी और प्रैक्टिकल नॉलेज का सुंदर संयोजन है जो मैंने प्राप्त किया है।
एनपीटीईएल पाठ्यक्रम सिर्फ छात्रों द्वारा नहीं लिया जाता है। विभिन्न कॉलेजों/विश्वविद्यालयों के संकाय सदस्य भी इन पाठ्यक्रमों को अपने संकाय विकास कार्यक्रम के हिस्से के रूप में लेते हैं।
कार्यक्रम में भाग ले रहे प्रोफेसर अशोक कुमार (64 वर्ष) ने कहा कि एक ही कैलेंडर वर्ष में कई पाठ्यक्रम पूरा करने और उनमें से एक में टॉपर होने के लिए मुझे एनपीटीईएल स्टार के रूप में मान्यता दी गई है। एनपीटीईएल पाठ्यक्रम लेने की मेरी प्रेरणा उद्योग के रुझानों के साथ अपडेट रहने और नए कौशल विकसित करने की इच्छा से उत्पन्न होती है।
आईआईटी मद्रास के निदेशक वी कामकोटि ने कहा कि स्वयं-एनपीटीईएल सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुलभ बनाने के शिक्षा मंत्रालय के मिशन की आधारशिला रही है और आईआईटी मद्रास को समन्वय संस्थान होने का गौरव प्राप्त है।
अगली खबर
]JEE Main 2025: एनआईटी श्रीनगर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
एनआईटी श्रीनगर को एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में 79वीं रैंक मिली है। इस लेख में एनआईटी श्रीनगर के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? इस बारे में जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच