IIT Madras: आईआईटीएम प्रवर्तक ने स्किल बेस्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने के लिए स्वयं प्लस के साथ साझेदारी की
Abhay Pratap Singh | September 30, 2024 | 02:32 PM IST | 2 mins read
इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी टेक्निकल स्किल के साथ प्रशिक्षित करने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2024 है।
नई दिल्ली: आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने इलेक्ट्रॉनिक्स पृष्ठभूमि वाले इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों को स्किल बेस्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने के लिए ‘स्वयं प्लस’ के साथ साझेदारी की। इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्लेसमेंट सहायता प्रदान की जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2024 है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आईआईटी मद्रास परिसर में किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार https://iitmpravartak.org.in/advanced_electronic_mfg के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, इंजीनियरिंग/ डिप्लोमा/ विज्ञान के छात्र और इलेक्ट्रॉनिक्स पृष्ठभूमि वाले स्नातक छात्र आवेदन कर सकते हैं। कौशल-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम एक कक्षा-आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
प्रवर्तक उद्योग-तैयार कौशल (industry-ready skills) प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए छात्रों का चयन करेगा। यह कार्यक्रम 15,000 रुपये + जीएसटी शुल्क के साथ पूरी तरह से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। आईआईटी मद्रास परिसर में प्रति छात्र प्रति दिन 650 रुपये शुल्क के भुगतान के साथ आवास की पेशकश की जाएगी, जिसमें भोजन और रहना शामिल है।
Skill-based Training Program: कार्यक्रम की मुख्य बातें
इंजीनियरिंग और विज्ञान के छात्रों के लिए कौशल-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों की जांच नीचे कर सकते हैं:
- उद्योग प्रासंगिक पाठ्यक्रम - इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में नवीनतम प्रौद्योगिकी और प्रक्रियाओं में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए अग्रणी उद्योग विशेषज्ञों के सहयोग से डिज़ाइन किया गया।
- प्लेसमेंट सहायता - सीईसी आईआईटी मद्रास प्लेसमेंट सहायता प्रदान करेगा और अंतिम वर्ष के छात्रों को अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण कंपनियों से जोड़ेगा।
- कौशल अंतर को समाप्त करना - यह पाठ्यक्रम छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस (EMS) उद्योग में योग्य पेशेवरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करेगा।
SWAYAM Plus: स्वयं प्लस क्या है?
SWAYAM Plus शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और आईआईटी मद्रास की एक संयुक्त पहल है, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य रोजगार-केंद्रित, कौशल पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करना है। इसका उद्देश्य भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्नातकों के बीच रोजगार योग्य कौशल का निर्माण करना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार