IIT Kharagpur Placement 2025: आईआईटी खड़गपुर के छात्रों को 1,800 से अधिक जॉब ऑफर मिले, उच्चतम पैकेज 2.14 करोड़
Press Trust of India | June 11, 2025 | 09:38 PM IST | 1 min read
आईआईटी खड़गपुर प्लेसमेंट सीजन 2024-25 में 9 छात्रों को 1 करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्ताव मिले।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर (IIT Kharagpur) के छात्रों को 2024-25 के प्लेसमेंट सीजन में 1,800 से अधिक जॉब ऑफर मिले हैं जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नौकरियों के 25 प्रस्ताव भी शामिल हैं। आईआईटी खड़गपुर ने बुधवार (11 जून, 2025) को जारी एक बयान में यह जानकारी दी है।
बयान में बताया गया कि ‘प्लेसमेंट’ सत्र के पहले दो दिन में 800 से अधिक प्रस्ताव मिले, जबकि तीसरे दिन संस्थान 1,000 के आंकड़े तक पहुंच गया जो ‘‘आईआईटी खड़गपुर में पढ़ रहे छात्रों की विभिन्न उद्योगों में मजबूत मांग को दर्शाता है।’’
इस सत्र में 9 छात्रों को एक करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव मिले और सबसे अधिक 2.14 करोड़ रुपये प्रति वर्ष वेतन का प्रस्ताव मिला। संस्थान ने कहा कि ये प्रस्ताव प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय संगठनों से मिले हैं।
आईआईटी खड़गपुर में करियर विकास केंद्र के अध्यक्ष राजीब मैती ने छात्रों को मिले नौकरियों के इन प्रस्तावों पर खुशी जताते हुए कहा कि अब तक 400 से अधिक कंपनियों ने ‘प्लेसमेंट’ प्रक्रिया में भाग लिया है और सॉफ्टवेयर, ‘एनालिटिक्स’ (डेटा विश्लेषण), वित्त, बैंकिंग, परामर्श एवं मूल इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों को नौकरियों के प्रस्ताव मिले हैं।
आईआईटी खड़गपुर के निदेशक अमित पात्रा ने कहा, ‘‘2024-25 सत्र में नौकरियों के 1,800 से अधिक प्रस्ताव मिलना इस बात की पुष्टि करता है कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार छात्रों की अगली पीढ़ी को आकार देने में हम विश्व में अग्रणी बने हुए हैं।’’
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार