IIT Kharagpur News: आईआईटी खड़गपुर ने बीटेक छात्र की मौत के बाद 10 सदस्यीय तथ्यान्वेषी टीम का गठन किया
Press Trust of India | July 22, 2025 | 08:34 AM IST | 1 min read
संस्थान के निदेशक ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि संस्थान ने आंतरिक जांच के लिए 10 सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल का गठन किया है।
कोलकाता: आईआईटी खड़गपुर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार (22 जुलाई) को कहा कि संस्थान ने चौथे वर्ष के बीटेक छात्र रितम मंडल की मौत के कारण और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए 10 सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल का गठन किया है। रितम मंडल 18 जुलाई को अपने छात्रावास के कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया गया था।
हाल ही में कार्यभार संभालने वाले संस्थान के निदेशक सुमन चक्रवर्ती ने कहा कि तथ्यान्वेषी दल शैक्षणिक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक कारकों की जांच करेगा और उसके जल्द ही अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करने की उम्मीद है।
जांच के लिए तथ्यान्वेषी दल का गठन
सुमन चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि संस्थान ने आंतरिक जांच के लिए 10 सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल का गठन किया है। उन्होंने कहा कि हम छात्र की मौत से दुखी हैं और जानना चाहते हैं कि ऐसा क्यों हुआ।
निदेशक ने मृतक के पिता से मुलाकात की, जो अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर कैंपस पहुंचे थे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र मंडल (21) दो महीने की छुट्टी के बाद 15 जुलाई को कैंपस लौटा था। उसका रूममेट हॉस्टल नहीं लौटा था।
Also read IIT Kharagpur News: आईआईटी खड़गपुर के हॉस्टल के कमरे में बीटेक के चौथे वर्ष के छात्र का शव लटका मिला
जनवरी से अब तक का चौथा मामला
सुमन चक्रवर्ती ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि क्या ऐसी घटनाओं के पीछे सामाजिक कारण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुश्किल समय में छात्रों की मदद करे, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।
चक्रवर्ती ने कहा कि तथ्यान्वेषी दल इस महीने के अंत तक कुछ सिफारिशें पेश करेगा। मंडल 18 जुलाई को राजेंद्र प्रसाद हॉल छात्रावास के अपने कमरे में फंदे से लटका मिला था। यह जनवरी के बाद से परिसर में अप्राकृतिक मौत का चौथा मामला था।
अगली खबर
]DU UG Admission 2025: डीयू में पहले चरण में 80 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला
पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, 21 जुलाई को शाम सात बजे तक 80,015 अभ्यर्थियों ने आवंटित सीट स्वीकार की। इस साल विश्वविद्यालय ने 69 कॉलेज और 79 स्नातक पाठ्यक्रमों में 71,624 सीटों के लिए 93,166 सीटें आवंटित की हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल