Abhay Pratap Singh | July 22, 2025 | 07:33 PM IST | 1 min read
एसएससी सीएचएसएल 2025 आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Now
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 22 जुलाई को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2025 (SSC CHSL Exam 2025) के आवेदन फॉर्म में सुधार की तिथि में संशोधन किया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल 2025 करेक्शन विंडो सुविधा 25 जुलाई से शुरू होगी।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवश्यक सुधार कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल करेक्शन विंडो लिंक 26 जुलाई, 2025 को रात 11:00 बजे तक सक्रिय रहेगी। समय-सीमा समाप्त होने के बाद कैंडिडेट आवेदन फॉर्म में सुधार नहीं कर सकेंगे।
सीएचएसएल 2025 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इससे पहले, एसएससी सीएचएसएल 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की तिथि 23 से 24 जुलाई निर्धारित थी। आयोग ने कहा कि, “23 जून, 2025 के नोटिस के अन्य नियम एवं शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।”
आयोग ने एक अन्य नोटिस में एसएससी परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सामान्य निर्देश जारी किए हैं, जिनकी जांच नीचे कर सकते हैं: