IIT Kanpur में तीन दिवसीय आसियान-भारत स्टार्टअप फेस्टिवल का शुभारंभ, 100 स्टार्टअप ने लिया हिस्सा
Santosh Kumar | November 29, 2024 | 02:45 PM IST | 1 min read
आसियान-भारत स्टार्टअप महोत्सव 2024 के पहले दिन की शुरुआत सांस्कृतिक बुद्धिमत्ता और साइबर सुरक्षा पर पैनल चर्चा के साथ हुई।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने 28 नवंबर को स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी) के माध्यम से आसियान-भारत स्टार्टअप फेस्टिवल 2024 का आयोजन शुरू किया है। यह कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस फेस्टिवल का उद्देश्य स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देना है।
इस कार्यक्रम में 100 स्टार्टअप, उद्योग जगत के लीडर्स, नीति निर्माता भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में नवाचार, सहयोग और सतत विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। यह महोत्सव भारत और आसियान के नवाचारों को जोड़ने का प्रयास है।
उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और साझा आकांक्षाओं की भावना पर जोर दिया गया। आईआईटी कानपुर के निदेशक मनिंद्र अग्रवाल ने कहा, "यह कार्यक्रम उद्यमिता और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देता है।
Also read JEE Main 2025: आईआईटी कानपुर ने जेईई मेन्स की तैयारी के लिए शुरू किया 45 दिन का क्रैश कोर्स
कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत सांस्कृतिक बुद्धिमत्ता और साइबर सुरक्षा पर पैनल चर्चा से हुई। उद्योग जगत के नेताओं ने महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए, जिससे प्रतिभागियों के बीच संवाद और विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
अपने भाषण में आसियान के उप महासचिव सतविंदर सिंह ने कहा, "हम अब पश्चिम पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि सहयोग के माध्यम से अपना रास्ता स्वयं बना सकते हैं।"
एसआईआईसी के प्रभारी प्रोफेसर दीपू फिलिप ने कहा, "यह कार्यक्रम नए अवसर पैदा करने, उद्यमशीलता को प्रेरित करने और साझा विकास और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है।"
अगली खबर
]95% भारतीय शिक्षाविद मानते हैं माइक्रो-क्रेडेंशियल बना रहे छात्रों को रोजगार के लिए सक्षम: रिपोर्ट
इसके अनुसार, विश्वविद्यालयों में डीन, प्रोवोस्ट, अध्यक्ष, प्रोफेसर और अन्य शिक्षकों सहित 95% भारतीय उच्च शिक्षा नेताओं का मानना है कि माइक्रो-क्रेडेंशियल छात्रों के रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा