Saurabh Pandey | June 30, 2025 | 10:17 AM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में परीक्षार्थी निर्धारित तिथि को परीक्षा प्रारम्भ होने के 45 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र पर अवश्य पहुंच जाएं, जिससे परीक्षार्थियों को सुनियोजित एवं नियंत्रित ढंग से परीक्षा कक्षों में बैठाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा सके।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट (12वीं) कंपार्टमेंट परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 19 जुलाई 2025 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। हाईस्कूल इम्प्रूवमेन्ट / कम्पार्टमेंट परीक्षा सुबह की पाली में 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। वहीं इंटररमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक होगी।
हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट / कम्पार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षाएं जनपद मुख्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्धारित किए गए परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक परीक्षा केन्द्रों पर निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे-
सम्बंधित प्रधानाचार्य परिषद् की आधिकारि वेबसाइट www.upmsp.edu.in से पंजीकृत परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र डाउनलोड कर उस पर साइन करने के बाद सम्बंधित परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में परीक्षार्थी निर्धारित तिथि को परीक्षा प्रारम्भ होने के 45 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र पर अवश्य पहुंच जाएं, जिससे परीक्षार्थियों को सुनियोजित एवं नियंत्रित ढंग से परीक्षा कक्षों में बैठाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा सके।