IIT Kanpur: आईआईटी कानपुर ने 'सुसाइड प्रिवेंशन गेटकीपर ट्रेनिंग’ प्रशिक्षण का आयोजन किया
Abhay Pratap Singh | March 15, 2024 | 05:47 PM IST | 1 min read
'सुसाइड प्रिवेंशन गेटकीपर ट्रेनिंग’ कार्यक्रम में फैकल्टी, कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, सुरक्षा कर्मियों और छात्रों सहित 110 चयनित व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता देने के साथ छात्र कल्याण के लिए पहल के तहत महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का अनावरण किया। आईआईटी कानपुर की इंस्टीट्यूट काउंसलिंग सर्विस ने 13 और 14 मार्च को सुसाइड प्रिवेंशन इंडिया फाउंडेशन (एसपीआईएफ) के सहयोग से 'सुसाइड प्रिवेंशन गेटकीपर ट्रेनिंग' का आयोजन किया।
'सुसाइड प्रिवेंशन गेटकीपर ट्रेनिंग’ प्रशिक्षण का उद्देश्य परेशानी की स्थिति में व्यक्तियों की सहायता करने के लिए अपने समुदाय के सदस्यों को महत्वपूर्ण प्रतिभाओं से युक्त करना था। इस कार्यक्रम में फैकल्टी, कर्मचारी, हाल मैनेजर, डॉक्टर, नर्स, सुरक्षा कर्मियों और छात्रों सहित 110 चयनित व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।
इस कार्यक्रम के दौरान चेतावनी संकेतों की पहचान करने, प्रभावी ढंग से हस्तक्षेप करने और व्यक्तियों को आवश्यक संसाधनों से जोड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस प्रशिक्षण सत्र में इंटरैक्टिव कार्यशाला और व्यावहारिक अभ्यास, प्रतिभागियों को आत्महत्या की रोकथाम की रणनीतियों और सहानुभूति के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
बताया गया कि आईआईटी कानपुर सहायक, समावेशी और शैक्षणिक रूप से सशक्त वातावरण के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो संस्थान समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति के मानसिक और भावनात्मक कल्याण को प्राथमिकता देता है। सुसाइड प्रिवेंशन गेटकीपर ट्रेनिंग जैसे मानसिक स्वास्थ्य पहल पर जोर देकर आईआईटी कानपुर एक ऐसे परिवेश का निर्माण कर रहा है, जहां हर व्यक्ति जरूरत पड़ने पर मदद लेने के लिए स्वयं को सशक्त महसूस करे।
अगली खबर
]NEET MDS 2024: सुप्रीम कोर्ट ने नीट एमडीएस परीक्षा स्थगित करने से किया इनकार, 18 मार्च को एग्जाम
नीट एमडीएस 2024 परीक्षा में करीब 28,000 छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। नीट एमडीएस एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’