IIT JAM Answer Key 2026: आईआईटी जैम आंसर की पीडीएफ jam2026.iitb.ac.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट, फीस
Santosh Kumar | February 24, 2026 | 08:05 PM IST | 2 mins read
कैंडिडेट्स को आधिकारिक जेओएपीएस पोर्टल पर लॉग इन करके आईआईटी जैम 2026 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Nowनई दिल्ली: आईआईटी जैम 2026 आंसर की पीडीएफ जारी कर दी गई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) बॉम्बे द्वारा आयोजित इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर उपलब्ध है। आईआईटी जैम परीक्षा 15 फरवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की गई। उम्मीदवार अब अपने जवाबों की जांच करने और अपने अनुमानित स्कोर की गणना करने के लिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
जो कैंडिडेट आईआईटी जैम 2026 आंसर की से खुश नहीं हैं, वे ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। जैम आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो 27 फरवरी तक एक्टिव रहेगी। आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में सब्जेक्ट-वाइज उपलब्ध है।
IIT JAM Result Date 2026: आईआईटी जैम रिजल्ट डेट 2026
कैंडिडेट्स को जेओएपीएस पोर्टल पर लॉग इन करके आईआईटी जैम आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यह की प्रोविजनल है, जिसका मतलब है कि अगर कोई ऑब्जेक्शन एक्सेप्ट किया जाता है तो यह बदल सकती है।
आईआईटी जैम रिजल्ट 20 मार्च तक जारी होने की उम्मीद है। हर ऑब्जेक्शन के लिए 500 रुपये की फीस देनी होगी। ऑब्जेक्शन ऑनलाइन मोड से ही लिए जाएंगे, डेडलाइन के बाद जमा किए गए ऑब्जेक्शन पर विचार नहीं किया जाएगा।
IIT JAM Answer Key 2026: जैम आंसर की कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईआईटी जैम 2026 आंसर की की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाएं।
- आईआईटी जैम 2026 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- आईआईटी जैम आंसर की 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अभ्यर्थी आंसर की की मदद से अंको से गणना कर सकते हैं।
- इसे डाउनलोड करें यदि विसंगति हो तो आपत्ति दर्ज करें।
मार्किंग स्कीम के अनुसार, 1 मार्क वाले सवालों के हर गलत जवाब के लिए 1/3 मार्क काटे जाएंगे और 2 मार्क वाले सवालों के हर गलत जवाब के लिए 2/3 मार्क काटे जाएंगे। हालांकि, सेक्शन बी और सी में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
अगली खबर
]JEE Main Toppers List 2026: जेईई मेन पेपर 1 में 100 परसेंटाइल पाने वाले सभी 12 कैंडिडेट पुरुष, कटऑफ जानें
एनटीए ने ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट, स्कोरकार्ड और टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस सेशन में कुल 13,04,653 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया, जिसमें 96.26% अटेंडेंस रही।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल