IIT JAM Answer Key 2025: आईआईटी जैम आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो आज होगी क्लोज, दर्ज करें आपत्ति, जानें रिजल्ट डेट
Santosh Kumar | February 20, 2025 | 08:40 AM IST | 2 mins read
आईआईटी जैम आंसर की को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नामांकन नंबर / ईमेल आईडी या पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम) 2025 के लिए आईआईटी जैम आंसर की 2025 आपत्ति विंडो आज यानी 20 फरवरी को बंद कर देगा। जो उम्मीदवार आईआईटी जैम आंसर की 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रोविजनल आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आईआईटी जैम की आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाना होगा।
IIT JAM 2027: Syllabus | Physics Formula Sheet | Preparation Tips
PYQ's With Answer Key: Biotechnology | Chemistry | Geology | Economics | Physics | Maths | Statistics
IIT JAM: Cut off for Top IITs
आईआईटी जैम 2025 परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। आईआईटी दिल्ली ने 14 फरवरी, 2025 को आईआईटी जैम 2025 प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव किया।
आईआईटी जैम आंसर की को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नामांकन नंबर / ईमेल आईडी या पासवर्ड दर्ज करना होगा। जैम परीक्षा 2025 देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई।
IIT JAM Result Date 2025: आईआईटी जैम रिजल्ट डेट
आईआईटी दिल्ली ने आईआईटी जैम 2025 रिजल्ट की संभावित तिथि की घोषणा कर दी है। आईआईटी जैम रिजल्ट 2025 19 मार्च तक जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक पोर्टल पर चेक कर सकेंगे।
आईआईटी जैम रिजल्ट 2025 में उम्मीदवार का नाम, नामांकन आईडी, प्रत्येक सेक्शन में प्राप्त अंक और कुल अंक भी दिखाए जाएंगे। उम्मीदवार के पर्सेंटाइल स्कोर और उसकी योग्यता स्थिति जैसे विवरण शामिल किए जाएंगे।
Also read JEE Advanced 2025: आईआईटी दिल्ली के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? जानें कटऑफ, पात्रता
IIT JAM Marking Scheme 2025: जैम मार्किंग स्कीम, स्कोरकार्ड डेट
अभ्यर्थी जैम मार्किंग स्कीम से अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। 1 अंक वाले प्रश्न के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे तथा 2 अंक वाले प्रश्न के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काटे जाएंगे।
हालांकि, सेक्शन B और C में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। जैम 2025 रिस्पॉन्स शीट में परीक्षा केंद्र, अभ्यर्थी का नाम, पेपर कोड, विषय कोड और उनके द्वारा चुने गए उत्तर सहित सभी आवश्यक विवरण होंगे।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आईआईटी जैम 2025 स्कोरकार्ड 25 मार्च, 2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे और प्रवेश पोर्टल 2 अप्रैल, 2025 को खुलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]Top Engineering Colleges in Rajasthan: राजस्थान के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज कौन से हैं? जानें एलिजिबिलिटी, फीस
राज्य के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज बेहतर शिक्षा, रिसर्च और प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं। इस लिस्ट में बिट्स पिलानी, आईआईटी जोधपुर, मणिपाल यूनिवर्सिटी जैसे कॉलेजों के नाम शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी